☀️मानवता की मिसाल☀️ मूक पशुओं की प्यास बुझाने वितरित किए जल संग्रहण पात्र, कई वर्षों से कटनी ब्लड डोनर एवं वेलफेयर सोसाइटी करा रही वितरण, 200 पात्र वितरण कर कायम की मानवता की मिसाल
कटनी। भागदौड़ वाले इस समय में जहां इंसान दूसरे इंसान की परवाह नहीं करता वहां कुछ ऐसे लोग भी हैं जो कि मानवता को जिंदा रखे हुए हैं। कुछ इसी तरह के कार्यों को लेकर कटनी ब्लड डोनर एंड वेलफेयर सोसाइटी हमेशा ही समाज के बीच चर्चा का विषय बनी रहती है। संस्था के द्वारा जहां मानव सेवा के लिए विभिन्न कार्य किए जाते हैं वहीं समय-समय पर संस्था के पदाधिकारी मूक पशुओं के प्रति भी अपनी संवेदनाओं का परिचय देते हुए उनके हित में कार्य करते दिखते हैं। कुछ इसी तरह कार्य आज हर वर्ष की तरह संस्था के द्वारा किए गए।
कटनी ब्लड डोनर एंड वेलफेयर सोसायटी के द्वारा प्रत्येक वर्ष की भाँती इस वर्ष भी आज 31 मार्च रविवार को गर्मी में मूक पशुओ के लिए निःशुल्क सीमेंट की पानी टंकी का वितरण किया गया। संस्था द्वारा लगभग 200 पानी की टंकी का वितरण किया गया। आपको बता दें कि यह कार्य प्रतिवर्ष संस्था के अध्यक्ष टीनू सचदेवा एवं समस्त सदस्यों के द्वारा किया जाता है।संस्था के अध्यक्ष समाजसेवी टीनू सचदेवा द्वारा बताया गया कि संस्था पानी टंकी वितरण करने की निःशुल्क सेवा पिछले कई वर्षों से लगातार शहर में कर रही है।
सीमेंट से बनी 20 लीटर पानी की टंकी प्राप्त कर शहर की जागरूक जनता अपने घर के बाहर, गलियों एवं मोहल्ले में मूक पशुओं के लिए रखती है। सोसाइटी के पदाधिकारी टंकी प्राप्तकर्ताओं से विन्रम निवेदन करते है कि आप टंकी को समय समय में साफ़ करते रहिए एवं पानी सिर्फ गर्मी में नही बल्कि 365 दिन भरे। पानी टंकी वितरण में शहर के वरिष्ठ पत्रकार भाइयों ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। पानी टंकी वितरण के मौके पर सोसाइटी से टीनू सचदेवा, अखिलेश पुरवार, शंकर साधवानी, अमित तीर्थानि, सतीश सोनी, मंजू शर्मा, अंकित बिलैया, गौरव नागवानी, दयाल पोपटानी, कृष्णा सोनी, मनीष साहू , राज सोनी, लव सचदेवा, प्रदीप द्विवेदी, माही तिवारी, अतीश खम्परिया आदि मौजूद रहे। पत्रकार साथियों में विवेक शुक्ला, भवानी तिवारी, रोहित सेन, अंकुश रजक, राहुल उपाध्याय, सचिन तिवारी, तपन निषाद, आदि ने अपनी सेवा प्रदान की
51 हजार परिवार बनें बच्चों के पहले शिक्षक 80 हजार बच्चे खेल खेल में कर रहे हैं स्कूल की तैयारी
3 days ago
गोपालगंज बिहार। प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्धारा बिहार फिल्म निगम से सुटिंग अनुमति प्राप्त गुरूद्वारा पटना साहिब का लोकार्पण निर्माता पुष्पा रानी बरनवाल ने आज जनमानस के लिए किया जिसे prabuddh entertainment youtube chanel पर देखा जा सकता है।
3 days ago
कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने संयुक्त जिला कार्यालय परिसर एवं उसके 500 मीटर के दायरे में धारा 163 के तहत पारित किया आदेश
3 days ago
गोपालगंज बिहार। श्री मिथिलेश तिवारी शिक्षा मंत्री बिहार सरकार को आज प्रबुद्ध समाज नेचुआ जलालपुर द्बारा “बिहार रत्न” से अंलकृत किया गया।
3 days ago
गोपालगंज बिहार। शिक्षा मंत्री बिहार सरकार श्री मिथिलेश तिवारी को प्रबुद्ध समाज नेचुआ जलालपुर गोपालगंज द्धारा 13.6.2026 को गोपालगंज परिसदन सभागार में ” बिहार रत्न ” 2026 से अंलकृत किया।
3 days ago
गोपालगंज बिहार। शिक्षा मंत्री बिहार सरकार श्री मिथिलेश तिवारी को प्रबुद्ध समाज नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्बारा ” बिहार रत्न ” 2026 से अंलकृत किया गया
3 days ago
केकड़ी रोडवेज डिपो का शिलान्यास कल 18 जून को विधायक शत्रुघ्न गौतम करेंगे भूमि पूजन
3 days ago
सुप्रीम कोर्ट ही कांग्रेस की आखिरी उम्मीद, 5 सवालों में उलझा मीनाक्षी नटराजन केस
3 days ago
केकड़ी में श्री चारभुजानाथ मंदिर के पास सेंट्रल पार्क की विधायक महोदय के प्रयास से मिली स्वीकृति
4 days ago
गोपालगंज बिहार। एकयुप्रेशर काउंसिल नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्बारा 10 अगस्त 26 को अंतर्राष्ट्रीय मिलन एवं सम्मान समारोह में एकयुप्रेशर काउंसिल के 25 राष्ट्रीय पदाधिकारी मनोनीत किये जाएगे एवं 28 सितंबर 26 को दिल्ली कार्यक्रम में शपथ ग्रहण होगा।