☀️मामला तबादले का☀️ लोक निर्माण विभाग में गर्माया तबादले का मुद्दा, सीनियर को हटाकर जूनियर को प्रभार दिया जाना संदिग्ध, आनन फानन में क्यों बदला गया तबादला आदेश, पढ़ें खबर क्या है सनसनी खेज यह मामला
कटनी। लोक निर्माण विभाग कटनी के प्रभारी कार्यपालन यंत्री को भोपाल मुख्यालय द्वारा हटाने के आदेश गत दिवस जारी करने के कुछ घंटों के अंदर ही तबादले का संशोधित आदेश जारी होने से तबादले को लेकर लेनदेन की चल रही चर्चाओं पर मुहर लग गई है। लोक निर्माण विभाग के प्रभारी कार्यपालन यंत्री हरि सिंह ठाकुर को प्रभारी के पद से हटाकर आगामी आदेश तक के लिए लोक निर्माण विभाग कटनी के अंतर्गत सहायक यंत्री भवन के तौर पर गत दिवस पदस्थ किए जाने के आदेश जारी किए गए थे, जिसे कुछ घंटों के अंदर ही बदल दिया गया और हरि सिंह ठाकुर को जबलपुर लोक निर्माण विभाग का कार्य पालन यंत्री बनाए जाने के आदेश जारी कर दिए गए। कटनी में सीनियर को हटाकर जूनियर को स्थापित करने के पीछे विभागीय वरिष्ठ अधिकारियों की मंशा संदिग्ध नजर आती है। विगत दिनों लोक निर्माण विभाग में किए गए तबादले को लेकर चल रही लेनदेन की चर्चा पल-पल बदलते आदेशों से सच साबित हो रही है। लोक निर्माण विभाग के प्रभारी कार्यपालन यंत्री हरि सिंह ठाकुर की जगह मंडला में पदस्थ लोक निर्माण विभाग प्रभारी शारदा सिंह को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। लोक निर्माण विभाग कार्यपालन यंत्री का प्रभार बदलने के पीछे भारी भरकम लेनदेन की चर्चाएं सरगर्म है। कहा तो यह भी जा रहा है की शारदा सिंह ने 40 लाख की चढ़ोत्तरी चढ़ाकर कटनी का अतिरिक्त प्रभार हासिल किया है। शारदा सिंह कटनी में एक बार पहले भी पदस्थ रह चुकी हैं। 14 माह का इनका कार्यकाल विवादों से घिरा रहा।
कार्यालय मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग मध्य प्रदेश के द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार अब प्रभारी कार्यपालन यंत्री हरि सिंह ठाकुर की जगह मंडला में पदस्थ प्रभारी कार्यपालक यंत्री श्रीमती शारदा सिंह ठाकुर को कटनी लोक निर्माण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आपको बता दे की लोक निर्माण विभाग कटनी का अतिरिक्त प्रभार पाने वाली श्रीमती शारदा सिंह ठाकुर वर्ष 2018/ 2019 में बतौर प्रभारी कटनी लोक निर्माण विभाग में पदस्थ रह चुकी हैं। इनकी लोकायुक्त में दो रोड की पेमेंट को लेकर शिकायत भी की गई थी। तत्कालीन बड़वारा विधायक विजय राघवेंद्र सिंह ने वर्ष 2019 में पत्र लिखकर शारदा सिंह को कटनी से हटाए जाने की मांग भी की थी जो कि उस समय काफी चर्चा का विषय बनी थी। कटनी में पदस्थ रहते हुए हमेशा ही विवादों में घिरी रहने वाली श्रीमती शारदा सिंह एक बार फिर कटनी के अतिरिक्त प्रभार पर आ चुकी हैं।
सीनियर को हटाना संदिग्ध
आपको बता दें कि लोक निर्माण विभाग में सहायक उप यंत्री के पद पर हरि सिंह ठाकुर वर्ष 2008 में पदस्थ हुए थे, जबकि शारदा सिंह ठाकुर 2010 बैच की सहायक यंत्री हैं। प्रदेश सरकार द्वारा प्रमोशन में रोक लगाए जाने के कारण पदोन्नति योग्य उप यांत्रियों को फिट लिस्ट में शामिल करते हुए प्रभारी कार्यपालक यंत्री बना दिया गया है। जिसके तहत हरि सिंह ठाकुर को वर्ष 2015 से प्रभारी कार्यपालन यंत्री पदस्थ किया जाता रहा है। जबकि शारदा सिंह ठाकुर को वर्ष 2018 में फिट लिस्ट में शामिल करते हुए प्रभारी कार्यपालन यंत्री बनाया गया है। विभागीय सूत्र बताते हैं कि कटनी में सीनियर प्रभारी कार्यपालन यंत्री हो हटाकर जूनियर को पदस्थ किए जाने के आदेश पूरी तरह गलत हैं। हरि सिंह ठाकुर को कटनी प्रभारी कार्यपालक नियंत्रित शासन के आदेश पर बनाया गया था जबकि उनको हटाने के आदेश विगत दिनों विभाग के मुख्य अभियंता द्वारा जारी किए गए जो कि अपने आप में सही नहीं है। लोक निर्माण विभाग में तबादले का मुद्दा आगामी दिनों में अभी और भी गर्म रहने के आसार हैं। संभावना तो यह है कि इस मामले को लेकर दोनों में से कोई एक पक्ष न्यायालय की शरण भी ले सकता है। यदि किसी अधिकारी ने किसी पद को पाने के लिए इतनी मोटी रकम खर्च की है तो फिर मकसद क्या होगा इसका अंदाजा आप खुद ही लगा सकते हैं। चर्चाओं में कितनी सत्यता है यह तो वक्त बताएगा लेकिन आज जारी हुए स्थानांतरण आदेश के बाद चर्चाओं का बाजार तेजी से गर्म हो गया है।
हरदोई उत्तर प्रदेश। हाईकोर्ट ने एसपी हरदोई को लगाई फटकार. कानून का दुरुपयोग बर्दाश्त 👎नही पत्रकार पर फर्जी इनाम घोषित कर एनकाउंटर की थी तैयारी । हरदोई उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
17 hours ago
संकट हरण सहयोग समिति SHSS का 25 वां स्थापना दिवस
17 hours ago
वाराणासी उत्तर प्रदेश। गैंगस्टर एक्ट के आरोपित को कोर्ट से मिली बड़ी राहत। वाराणासी उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
17 hours ago
मैनपुरी उत्तर प्रदेश। एसटीएफ का बड़ा एक्शन. मिलावटी पेट्रोल .डीजल बेचने वाला अंतर्राज्यीय गिरोह बेनकाब. दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार. हजारोः लीटर अपमिश्रित ईधन जप्त। मैनपुरी उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
17 hours ago
कोलवा गांव के सरकारी विद्यालय में भवन की जर्जर स्थिति
17 hours ago
पश्चिम चंपारण बगहा से मनोज कुमार की रिपोर्ट । SLUG : बगहा-1 प्रखंड के कोहुआवा गांव में एक ही भवन में दो स्कूल संचालित । एंकर जर्जर छत से हादसे का खतरा न्यूज़ पोस्ट : पश्चिमी चंपारण जिले के बगहा-1 प्रखंड अंतर्गत कोहुआवा गांव स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में गंभीर अव्यवस्थाएं सामने आ रही हैं। यहां एक ही स्कूल भवन में दो-दो विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई और सुरक्षा दोनों प्रभावित हो रही है। विद्यालय भवन की छत पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। जगह-जगह दरारें हैं और बारिश के मौसम में छत से पानी टपकता है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती है। इसके बावजूद सैकड़ों बच्चे रोज़ इसी भवन में पढ़ने को मजबूर हैं। स्थानीय अभिभावकों और ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार शिक्षा विभाग और जनप्रतिनिधियों को इस समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि नए भवन का शीघ्र निर्माण कराया जाए या कम से कम बच्चों की जान को देखते हुए अस्थायी सुरक्षित व्यवस्था तुरंत की जाए। 📍 स्थान : कोहुआवा गांव, बगहा-1 प्रखंड
17 hours ago
शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा: आकाश झूले का हिस्सा गिरने से 3 घायल, एक की हालत गंभीर शिवरीनारायण,
17 hours ago
15 से 19 फरवरी तक होगा राज्य स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव का आयोजन
20 hours ago
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने केंद्रीय बजट पर युवाओं के साथ किया संवाद सूरज राजपूत रही उपस्थित विवाह तिथि केंद्रीय बजट2026 से देश रचेगा स्वर्ण अध्याय। इंजीनियर अभय यादव
1 day ago
ग्राम मोहनगढ़ में कलेक्टर एसडीएम एवं तहसीलदार कोर्ट लगाकर राजस्व कराया गया निराकरण अभिलेख सुधार के 52 प्रकरणों संबंधी समस्याओं मोके पर हुआ निराकरण