6 लाख 21 हजार रुपए मूल्य का तेल जप्त
—
विदिशा जिले में खाद्य सामग्री में किसी भी प्रकार की मिलावट ना हो पाए इसके लिए विशेष सघन जांच पड़ताल अभियान संचालित किया जा रहा है।
नवागत कलेक्टर श्री बुद्धेश कुमार वैद्य ने संबंधित विभागों की बैठक कर उन्हें मिलावट के खिलाफ विशेष अभियान तहत बड़े पैमाने पर कार्यवाही करने हेतु ताकीद किया है। इसी कड़ी के तहत संभागीय उडनदस्ता एवं जिला टीम के संयुक्त समन्वय से आज विदिशा शहर में की गई औचक जांच पड़ताल के दौरान 6 लाख 21 हजार रुपए मूल्य का खाद्य तेल बिना खाद्य अनुज्ञप्ति का पाए जाने पर जप्त कर सेम्पल परीक्षण हेतु भेजने की कार्यवाही को अंजाम दिया गया है।
निरीक्षण के दौरान स्वर्णकार कालोनी स्थित किरण ट्रेडर्स में 6 टन खुला रिफाइंड सोयाबीन तथा अभिषेक ट्रेडर्स में लगभग 200 किलोग्राम राइस ब्राउन तेल का विक्रय हेतु भण्डारण होना पाया गया है। खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 के अन्तर्गत खुला तेल का विक्रय प्रतिबंधित होने के कारण संभागीय उड़नदस्ता दल के द्वारा दोनों प्रतिष्ठानों में उपलब्ध सम्पूर्ण मात्रा को जप्त किया गया। विकय किये जा रहे तेल की गुणवत्ता की जांच हेतु खुले तेल के नमूने एकत्र कर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल प्रेषित किया गया है। अभिषेक ट्रेडर्स में बिना खाद्य अनुज्ञप्ति प्राप्त किये खाद्य कारोबार का संचालन होना पाया गया था जो खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 की धारा 31 का उल्लंघन है तथा धारा 63 के अन्तर्गत जुर्माना से दण्डनीय है।
उड़नदस्ता के द्वारा पीतलमिल औद्योगिक क्षेत्र स्थित डायमण्ड फूड प्रोडक्ट्स का निरीक्षण कर टोस्ट तथा उपयोग किये जा रहे पाम तेल के नमूने लिये गये।
संभागीय उड़नदस्ता में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री देवेन्द्र कुमार दुबे, श्री अरूणेश पटेल तथा श्री संदीप पाटिल के साथ स्थानीय अधिकारी गण राजस्व विभाग के नायब तहसीलदार श्री राजेंद्र प्रसाद त्यागी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती एडलिन ई. पन्ना तथा श्री संदीप वर्मा शामिल रहे।
विश्व पर्यावरण दिवस पर शासकीय कंगला मांझी महाविद्यालय डौंडी में हुआ वृक्षारोपण
1 week ago
आज पर्यावरण दिवस के अवसर पर सांदीपनि प्राथमिक विद्यालय खरगापुर में वृक्षारोपण
1 week ago
अनुशासन तत्परता एवं पेशेवर दक्षता का प्रदर्शन एसपी मनोहर सिंह मंडलोई ने ली जनरल परेड की सलामी
1 week ago
विश्व पर्यावरण के अवसर पर किया गया वृक्षारोपण बल्देवगढ़
1 week ago
गोपालगंज बिहार। जिला पदाधिकारी श्री पवन कुमार सिन्हा ने डा0 श्री प्रकाश बरनवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष एकयुप्रेशर काउंसिल नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार को किया सम्मानित
1 week ago
पलेरा सपा एवं आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन पुलिस ने पुतला दहन रोका
1 week ago
रजा यूनिटी फाउंडेशन ने गाय को राष्ट्रीय एवं राजकीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
1 week ago
मलेरिया निरोधक जागरूकता के अंतर्गत मलेरिया अधिकारी डॉ गोरव खरे ने रथ वैन को दिखाईं हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
1 week ago
गोपालगंज बिहार। बिहार फिल्म निगम बिहार सरकार द्बारा सुटिंग अनुमति प्राप्त तीन डाकयूमेंटी फिल्म 1- गुरुद्बारा पटना 2- हथुआ राज एवं 3- बिहारी फेमस22 व्यंजन को निर्माण के उपरांत प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट एवं इंडियन डाकयूमेंटी फिल्मस द्बारा निर्माता पुष्पा रानी बरनवाल ने जनमानस के लिए रिलीज किया।
1 week ago
प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की प्रेरणा से पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने की पुलिस अधीक्षक की अनूठी पहल