वन्दे भारत ! विनीत सिन्हा
कानपुर नगर। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव रहे अजय कपूर ने बुधवार को भाजपा जॉइन कर ली। उन्होंने दिल्ली भाजपा कार्यालय में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली। दिल्ली के भाजपा ऑफिस में राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने अजय कपूर को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इसके साथ ही उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेजा। अजय कपूर कांग्रेस पार्टी में राष्ट्रीय सचिव और बिहार के प्रभारी भी थे। अजय कपूर कानपुर की गोविंद नगर विधानसभा से एक बार और किदवई नगर विधानसभा दो बार विधायक रह चुके हैं। अजय कपूर के बड़े भाई विजय कपूर बड़े उद्योगपति हैं। विजय कपूर कोपेस्टेट के चेयरमैन हैं। छोटे भाई संजय कपूर के कई स्कूल और कारखाने हैं।
सूत्रों का दावा है कि अजय कपूर कानपुर से बीजेपी के प्रत्याशी बनाए जायेंगे। अजय कपूर कांग्रेस से विधायक भी रह चुके हैं और कानपुर में प्रभावशाली नेता के तौर पर उनकी गिनती होती है। विधानसभा स्पीकर सतीश महाना उनके नजदीकी रिश्तेदार हैं। कांग्रेस के लिए ये बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है।
*कांग्रेस से दिया इस्तीफा*
अजय कपूर ने अपने इस्तीफे में लिखा है कि मैं बीते 35 वर्षों से कांग्रेस पार्टी की निरंतर निस्वार्थ भाव से सेवा करता आ रहा हूं। अब मैं अपने पद और पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूं। आप से निवेदन है कि आप मेरे इस्तीफे को स्वीकार करें। उन्होंने अपना इस्तीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जन खरगे को भेज दिया है।
इस कारण आये बीजेपी में
अजय कपूर अभी तक कांग्रेस से ही कानपुर में लोकसभा का टिकट मांग रहे थे। लेकिन कांग्रेस के ही एक अन्य स्थानीय नेता आलोक मिश्रा से उन्हें कड़ी चुनौती मिल रही है। आलोक मिश्रा ने कानपुर में जिस तरह लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं, पार्टी नेता मानते हैं कि इस बार आलाकमान उन पर भरोसा जता सकता है। अजय कपूर पिछला दो चुनाव हार चुके हैं, इस कारण भी कांग्रेस नेतृत्व को लग रहा था कि अजय कपूर इस चुनाव में भी जीत हासिल नहीं कर पाएंगे। वहीं अजय कपूर कांग्रेस में रहने के बाद भले ही कमजोर रहे हों लेकिन भाजपा में आने के बाद उनकी मजबूती और जीत पक्की मानी जा रही है।
*भाजपा में शामिल होने के बाद अजय कपूर ने कहा*
अजय कपूर ने कहा देश के लिए काम करना भाजपा में ही संभव है। 36 साल तक कांग्रेस में रहने के बाद आज मोदी परिवार में शामिल हुआ हूं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार जताया है। वहीं, अजय कपूर के भाई विजय कपूर ने भी उनके भाजपा में शामिल होने पर खुशी जताई।
लखनऊ/वाराणासी। लेडी सिंघम का दबदबा .नीतू काद्दयान बनी गोमती जोन की गई DCP आपराधियों मे खौफ का नया नाम ।लखनऊ/वाराणासी उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
18 hours ago
लखनऊ उत्तरप्रदेश। देवरिया मे वकील की मौत का मामला अब तूल पकड़ चुका है _सरकार ने भी अब तुरंत एक्शन लेते हुए बरहज के एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी को सस्पेंड कर दिया है । लखनऊ उत्तरप्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
18 hours ago
लखनऊ/देवरिया उत्तर प्रदेश। सख्त अफसर का तबादला ? देवरिया से DGP मुख्यालय तक _उपलब्धियों के बीच उठे सवाल ? लखनऊ/देवरिया उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
18 hours ago
लखनऊ उत्तरप्रदेश। अगर प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो सकता है तो फिर ऊन प्रशासनिक अधिकारियों पर सम्मान रुप से कार्रवाई क्यों नही हो रही जिनकी जिम्मेदारी थी कि अवैध कार्य को रोका जाए क्या उनकी चुप्पी उनकी निष्क्रियता किसी अपराध से कम है अब जिम्मेदारी समान है तो कार्रवाई समान क्यों नहीं ? लखनऊ उत्तरप्रदेश से राजेश कुमार यादव की कलम से
18 hours ago
गोपालगंज बिहार। बिहार के महामहिम राज्यपाल जी ने बिहार के संबंध में भेजी गई महत्वपूर्ण साझा से प्रसन्न होकर डा0 श्री प्रकाश बरनवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष एकयुप्रेशर काउंसिल नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार को प्रैषित किया पत्र
18 hours ago
गोपालगंज बिहार। बिहार के महामहिम राज्यपाल जी को बिहार के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी देने पर प्रसन्न होकर राज्यपाल जी ने डा0 श्री प्रकाश बरनवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष एकयुप्रेशर काउंसिल नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार को भैजे पप्र
1 week ago
लखनऊ उत्तरप्रदेश। देवरिया जनपद के गैस एजेन्सी की बड़ी लापरवाही उजागर. डीएम ने दिया FIR के आदेश। लखनऊ उत्तरप्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
1 week ago
लखनऊ उत्तरप्रदेश। इंस्पेक्टर से लेकर सिपाही तक एक झटके मे सभी हुए लाईन हाजिर। लखनऊ उत्तरप्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
1 week ago
कोटा शहर में पुलिस की मनमानी बच्ची के हाथ से छीना मोबाइल