रिपोर्ट समीर गुप्ता पठानकोट पंजाब: गुरदासपुर लोकसभा सीट से भाजपा सांसद रहते हुए जाने-माने बालीवुड स्टार दिवंगत विनोद खन्ना के द्वारा बार्डर बैल्ट के विकास पर बहुत काम किया गया था। इन विकास कार्यों को पूरा करने में उनकी धर्मपत्नी कविता खन्ना का भी भरपूर योगदान रहा। कविता खन्ना ज्यादातर मौकों पर विनोद जी के साथ ही लोगों के बीच जाया करती थीं और आमजन के साथ उन्होंने एक परिवार के सदस्य जैसा रिश्ता निभाने का हमेशा प्रयास किया था। आज विनोद खन्ना जी हमारे बीच में नहीं है, मेरी भाजपा हाईकमान को अपील है कि जो सपना उन्होंने गुरदासपुर लोकसभा हल्के के विकास को लेकर देखा था उसको पूरा करने के लिए उनकी पत्नी कविता खन्ना को आगामी लोकसभा चुनाव में टिकट दिया जाना चाहिए ताकि विनोद खन्ना जी के सपनों को साकार किया जा सके। यह विचार जिला पठानकोट के समाजसेवी और विनोद खन्ना के सोशल मीडिया इंचार्ज रहे दीपक खोसला ने हमारे साथ बातचीत में व्यस्त किए। खोसला ने बताया कि विनोद खन्ना मुंबई फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक रखते थे परन्तु जब तक वे गुरदासपुर से सांसद रहे उनका ज्यादातर समय हल्के में ही गुजरता था। आमजन के सुख-दुख में वे अक्सर शामिल होते थे और कविता खन्ना उनके साथ ही लोगों के बीच जाया करती थीं।जनता के बीच ज्यादा से ज्यादा समय गुजार सकें इसके लिए उन्होंने अपना घर पठानकोट में बनाया था। खोसला ने आगे बताया कि विनोद खन्ना के दुखद देहांत के बाद उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए उनकी पत्नी कविता खन्ना ने बीड़ा उठाया हुआ है । कविता खन्ना पिछले लंबे समय से जिला पठानकोट में समर्पित भाव से अपनी सेवाएं दे रहीं हैं। समय – समय पर उनके द्वारा लोकसभा हल्का गुरदासपुर का दौरा किया जाता है और उनकी प्राथमिकता रहती है कि अधिक से अधिक समय वे जनता के बीच गुजारें। दीपक खोसला ने भाजपा हाईकमान को अपील करते हुए कहा कि गुरदासपुर की जनता अंतर्मन से चाहती है कि कविता खन्ना को आगामी लोकसभा चुनाव का टिकट दिया जाए ताकि वे विनोद खन्ना के अधूरे कार्यों को पूरा कर सकें।
एसपी मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में विशेष अभियान,, टीकमगढ़ पुलिस ने 10 बर्ष से फरार रुपए 3000 के इनामी आरोपी सहित कुल 08 वारंटियों को गिरफ्तार
2 days ago
गांव बस्ती चलों अभियान में सरोज राजपूत ने हितग्राही सम्पर्क, सम्मान स्वच्छता कार्यक्रम व जन चोपाल से सरकार कि बताई योजनाएं
2 days ago
PWD की नई दिशा। ग्रीन बिल्डिंग, रोड़ क्लासिफिकेशन और थीम आधारित मार्ग विकास
3 days ago
गोपालगंज बिहार। बिहार सरकार द्बारा 45 फिल्मों की सुटिंग अनुमति दी गयी है जिसमें 38 फीचर फिल्म, 6 डाकयूमेंटी फिल्म एवं एक वेवसीरीज है तथा प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्बारा डा0 श्री प्रकाश बरनवाल के मार्गदर्शन में मईया थावे वाली, बिहार का जलवा, बौद्ध गया का महाबोधि मंदिर, अंधेरे में रोशनी की किरण, डिजिटल युग का संस्कार, बिहार बिधान सभा अध्यक्ष अप टू 2025 प्रमुख डाकयूमेंटी फिल्म है।
3 days ago
कलेक्टर विवेक श्रोतिय द्वारा आज क्षेत्र के प्रगतिशील कृषकों के खेतों का निरीक्षण
3 days ago
दर्दनाक हादसा: श्रमवीर चौक पर महिला को ट्रक ने कुचला, लोगों में भारी आक्रोश
4 days ago
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में एससी-एसटी राहत प्रकरणों पर उच्च स्तरीय समन्वय बैठक
4 days ago
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व में नशा उन्मूलन को लेकर जिला स्तरीय NCORD समिति की महत्वपूर्ण बैठक
4 days ago
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खंडेलवाल ने टीकमगढ़ जिला बैठक जनप्रतिनिधि बैठक एवं छोटी टोली बैठक और गांव चलों अभियान को संबोधित
4 days ago
गोपालगंज बिहार। बाल बिबाह पर आधारित टेली फिल्म ” अंधेरे में रोशनी की किरण ” प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्बारा निर्मित एवं इंडियन डाकयूमेंटी फिल्मस द्बारा शीघ्र जनमानस के बीच प्रस्तुत किया जाएगा। फिल्म में मुख्य कलाकार समीर एव सोनी है तथा निर्माता पुष्पा रानी बरनवाल, सह निर्माता सुधा तिवारी, निदेशक समीर, दिवाकर द्विवेदी, पटकथा लेखक डा0 श्री प्रकाश बरनवाल है। फिल्म सुटिंग का अनुमति बिहार फिल्म निगम से प्राप्त हेतथा फिल्म का टाइटिल वेस्टर्न फिल्म प्रोडूसर एसोसिएशन द्बारा मिला है।