जमशेदपुरझारखंडताज़ा ख़बरें

जमशेदपुर के पोटका विधानसभा क्षेत्र में विधायक संजीव सरदार ने शनिवार को विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया

 

जमशेदपुर के पोटका विधानसभा क्षेत्र में विधायक संजीव सरदार ने शनिवार को विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया.

इसमें कुदादा से पोटका जाने वाली साढ़े ग्यारह किलोमीटर सड़क की मरम्मत और सौंदर्यीकरण के साथ तालाब निर्माण भी शामिल है. बता दें कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा गांव से शहर को जोड़ने वाली जितनी भी पुरानी सड़कें है उनके मरम्मत और सौंदर्यीकरण का आदेश पारित हुआ था. उन्हीं के विकास कार्य को आगे बढ़ाते हुए वर्तमान चंपाई सोरेन की सरकार ने भी गांव को शहरों से जोड़ने वाली जितनी भी पांच साल पुरानी सड़कें है उन्हें दुरुस्त करने का निर्देश दिया है. इसी क्रम में कुदादा से पोटका की सड़क की मरम्मत की जा रही है. विधायक संजीव सरदार ने कहा कि दो वर्ष कोरोना काल में विकास कार्य रुक गया था. इसके बाद कोरोना खत्म होते ही सरकार ने विकास की गति को तेज कर दिया है. सरकार की सोच है कि गांव को शहर से जोड़ा जाए. इस कड़ी में सड़कों की मरम्मत की जा रही है. इसके साथ ही विधायक ने स्वास्थ्य विभाग की ओर से बनने वाले दो स्वास्थ्य भवन और भूमि संरक्षण विभाग से दो तालाब का शिलान्यास किया.

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!