इनके कंधे पर है मुंबईकरों की सुरक्षा की जिम्मेदारी।
मुंबई / महारष्ट्र: देश की आर्थिक राजधानी में अपराध के साथ आतंकी गतिविधियों 26/11 का आतंकी हमला हो या फिर मुंबई के सीरियल बम धमाके रोकने और नजर रखने की कड़ी चुनौती रहती है। मुंबई की सुरक्षा संभालने में महिला पुलिस ऑफिसर भी अहम रोल निभा रही हैं।मुंबई पुलिस में अभी तैनात हैं 22 महिला पुलिस अधिकारी और मुंबई पुलिस में 3 हजार से अधिक महिला पुलिसकर्मी हैं।सवा करोड़ से अधिक लोगों की सुरक्षा करने की जिम्मेदारी है।और 3 महिला पुलिस अधिकारी साइबर थाने को भी संभालती हैं। मुंबई पुलिस में महिला अधिकारियों पर कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है।आए दिन बम हमलों की कथित धमकियां, भारी-भरकम सुरक्षा बंदोबस्त, वीवीआईपियों की आवाजाही, लाखों गाड़ियों को रोजाना सुव्यवस्थित तरीके से मंजिल तक पहुंचाने की जिम्मेदारी, फिल्मी सितारों के आवास और देश के नामचीन कारोबारियों का आशियाना…इतना ही नहीं, प्रमुख व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का बिजनेस ऑफिस और दर्जनों एतिहासिक और सामरिक जगहें। मुंबई के इन लोकेशनों की सुरक्षा से लेकर अपराधियों के धड़-पकड़ तक, मुंबई पुलिस दिन-रात एक किए हुए रहती हैं। पुलिस के इस अनवरत कार्यों में पुरुष पुलिसकमियों का साथ वे हजारों महिला पुलिसकर्मी भी दे रही हैं, जो मुंबई पुलिस की धाकड़ महिलाएं हैं।डीसीपी तेजस्वी सातपुते, डीसीपी स्मिता पाटील, एसीपी रेणुका वागडे, एसीपी ज्याेत्सना रासम, एसीपी कल्पना गाडेकर, सीनियन पीआई मौसमी पाटील और सीनियर पीआई ज्योति भोपले।कंधों पर दोहरी जिम्मेदारी है। ये जांबाज महिलाएं कानून-व्यवस्था संभालने के साथ-साथ घर-परिवार की जिम्मेदारी भी बखूबी उठा रखी हैं। इस समय मुंबई पुलिस में करीब 3 हजार से अधिक महिला पुलिसकर्मी तैनात हैं। हालांकि, इनकी संख्या करीब 13500 होनी चाहिए थी। इस हिसाब से देखें तो करीब 10 हजार महिला पुलिसकर्मियों की कमी हैं। इसके बावजूद मुंबई पुलिस में प्रमुख पदों पर तैनात 22 महिला अधिकारी करीब सवा करोड़ से अधिक लोगों की सुरक्षा करने में जुटी रहती हैं।ओवरऑल बात करें तो मुंबई पुलिस के आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, सीनियर पीआई के पद पर 11 महिला पुलिस अधिकारी तैनात हैं। इनमें 3 महिला पुलिस अधिकारी साइबर थाने को भी संभाल रही हैं।महिला आईपीएस हैं DGP इनके नाम सरला वसाबे (येलो गेट थाना), रेणुका वुआ (विलेपार्ले थाना), मनीषा शिर्के(सायन थाना), नम्रता लोखंडे (सागरी 1 थाना), मंदाकनी नरोटे (गोराई थाना), जयश्री गजभिये (जोगेश्वरी थाना), मौसमी पाटील (सेंट्रल रीजन साइबर थाना), शर्मिला सहस्त्रबुद्धे (ईस्ट रीजन साइबर थाना), सुर्वणा शिंदे (नॉर्थ रीजन साइबर थाना), मंजूषा परब (भायखला थाना), ज्योति भोपले (चारकोप थाना) शामिल हैं। इसके अलावा एसीपी के पद पर 5 महिलाएं कार्यरत हैं, जिनमें ज्योत्सना रासम (पायधुनी), माया मोरे (येलो गेट), शोभा पिसे (ताड़देव), कल्पना गाडेकर (भोइवाड़ा) और रेणुका वगाडे (गोरेगांव)शामिल हैं। इसके साथ ही दो महिला डीसीपी मुंबई की सुरक्षा व्यवस्था को संभाल रखी हैं, जिनमें डीसीपी स्मिता पाटील (जोन 12) और डीसीपी तेजस्वी सातपुते (जोन 5) हैं। रागसुधा आर (इंफोर्सेमेंट), डीसीपी वैशाली शिंदे (एलए3), नियति ठाकरे दवे (एसबी 2) और प्रदन्या झेडगे (डीसीपी ट्रैफिक साउथ) आदि शामिल हैं। इस समय महाराष्ट्र की डीजीपी यानी सभी पुलिसकर्मियों की कमान भी एक महिला के हाथों में हैं, जिनका नाम आईपीएस रश्मि शुक्ला है। वैसे देश में सबसे अधिक यानी 8 महिला पुलिस अधिकारियों को 2018 में मुंबई शहर की विभिन्न थानों को संभालने का मौका दिया गया था।
एसपी मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में विशेष अभियान,, टीकमगढ़ पुलिस ने 10 बर्ष से फरार रुपए 3000 के इनामी आरोपी सहित कुल 08 वारंटियों को गिरफ्तार
2 days ago
गांव बस्ती चलों अभियान में सरोज राजपूत ने हितग्राही सम्पर्क, सम्मान स्वच्छता कार्यक्रम व जन चोपाल से सरकार कि बताई योजनाएं
2 days ago
PWD की नई दिशा। ग्रीन बिल्डिंग, रोड़ क्लासिफिकेशन और थीम आधारित मार्ग विकास
3 days ago
गोपालगंज बिहार। बिहार सरकार द्बारा 45 फिल्मों की सुटिंग अनुमति दी गयी है जिसमें 38 फीचर फिल्म, 6 डाकयूमेंटी फिल्म एवं एक वेवसीरीज है तथा प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्बारा डा0 श्री प्रकाश बरनवाल के मार्गदर्शन में मईया थावे वाली, बिहार का जलवा, बौद्ध गया का महाबोधि मंदिर, अंधेरे में रोशनी की किरण, डिजिटल युग का संस्कार, बिहार बिधान सभा अध्यक्ष अप टू 2025 प्रमुख डाकयूमेंटी फिल्म है।
3 days ago
कलेक्टर विवेक श्रोतिय द्वारा आज क्षेत्र के प्रगतिशील कृषकों के खेतों का निरीक्षण
3 days ago
दर्दनाक हादसा: श्रमवीर चौक पर महिला को ट्रक ने कुचला, लोगों में भारी आक्रोश
4 days ago
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में एससी-एसटी राहत प्रकरणों पर उच्च स्तरीय समन्वय बैठक
4 days ago
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व में नशा उन्मूलन को लेकर जिला स्तरीय NCORD समिति की महत्वपूर्ण बैठक
4 days ago
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खंडेलवाल ने टीकमगढ़ जिला बैठक जनप्रतिनिधि बैठक एवं छोटी टोली बैठक और गांव चलों अभियान को संबोधित
5 days ago
गोपालगंज बिहार। बाल बिबाह पर आधारित टेली फिल्म ” अंधेरे में रोशनी की किरण ” प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्बारा निर्मित एवं इंडियन डाकयूमेंटी फिल्मस द्बारा शीघ्र जनमानस के बीच प्रस्तुत किया जाएगा। फिल्म में मुख्य कलाकार समीर एव सोनी है तथा निर्माता पुष्पा रानी बरनवाल, सह निर्माता सुधा तिवारी, निदेशक समीर, दिवाकर द्विवेदी, पटकथा लेखक डा0 श्री प्रकाश बरनवाल है। फिल्म सुटिंग का अनुमति बिहार फिल्म निगम से प्राप्त हेतथा फिल्म का टाइटिल वेस्टर्न फिल्म प्रोडूसर एसोसिएशन द्बारा मिला है।