सीएम योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। हैरानी की बात ये है कि मुख्य आरक्षी को ही फोन कर के सीएम योगी के बारे में ऐसी धमकी दी गई है। इस धमकी के बाद सेंट्रल जोन के महानगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।मामले की गंभीरता को देखते हुए यूपी पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा सर्विलांस सेल की मदद से धमकी देने वाले का मोबाइल ट्रेस किया जा रहा है। मुख्य आरक्षी ने उठाई थी कॉल अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, सीएम योगी के लिए धमकी भरी कॉल सीयूजी नंबर पर 2 मार्च को की गई थी। इस कॉल को मुख्य आरक्षी ने उठाया था। मुख्य आरक्षी को कॉल करने वाले ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ा दिया जाएगा। इसके बाद सुरक्षा मुख्यालय में तैनात मुख्य आरक्षी की तहरीर पर सेंट्रल जोन के महानगर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।अब तक मिली जानकारी के अनुसार, मुख्य आरक्षी द्वारा जैसे ही पूछा गया कहां से बोल रहे हैं आप, तत्काल फोन काट दिया गया। इसके बाद महानगर थाने में सुरक्षा मुख्यालय में तैनात कॉन्स्टेबल उधम सिंह की तरफ़ से मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं, आरोपी की तलाश में पुलिस की चार टीमें लगायी गई हैं। सर्विलांस सेल की मदद से धमकी देने वाले का मोबाइल ट्रेस किया जा रहा है। पहले भी मिल चुकी धमकी इससे पहले भी सीएम योगी और राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी जा चुकी है। धमकी देने वाले दो आरोपियों को यूपी एसटीएफ ने राजधानी लखनऊ के गोमती नगर स्थित विभूति खंड इलाके से गिरफ्तार किया था। आरोपियों के नाम ताहर सिंह और ओमप्रकाश मिश्रा थे और दोनों ही राज्य के गोंडा जिले के रहने वाले थे। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ पर बताया कि वे एक पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट में काम करते थे।
जामा मस्जिद दल्ली राजहरा में पढ़ाई गई नमाज़-ए-आशुरा के बाद देश में खुशहाली और भाईचारे के लिए उठे हजारों हाथ
2 days ago
केकड़ी में निर्जला एकादशी पर उमड़ा भक्तों का सैलाब
2 days ago
केकड़ी में नवनिर्मित रामद्वारे का भव्य उद्घाटन 2 जुलाई को होगा
2 days ago
गोपालगंज बिहार। नयें जिला पदाधिकारी ने गोपालगंज में आज जिले की कमान संभाली
3 days ago
गोपालगंज बिहार। प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्बारा निर्मित बाबाधाम पर गीत का आज लोकार्पण प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट के पुष्पा रानी बरनवाल , सुधा तिवारी, पंकज त्रिपाठी एवं दीपक राय करतें हुए जनमानस को समर्पित किया। प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट की पहली प्रस्तुति अवश्य आप सभी को पसंद आएगी। गीत का स्वर पंकज त्रिपाठी एवं दीपक राय की है तथा रिकाडिंग डेस्टिनी स्टूडियो में हुआ है। नेचुआ जलालपुर की पहली प्रस्तुत भोले नाथ का गीत पर सुधा तिवारी ने कहा कि हमलोग का प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर का प्रथम प्रयास है तथा डाकयूमेंटी फिल्म के क्षेत्र में 10 डाकयूमेंटी फिल्म बिहार फिल्म निगम से सुटिंग अनुमति प्राप्त कर बिहार में नंबर एन पर है।
4 days ago
बल्देवगढ शराब दुकान पर एक बार फिर गम्भीर आरोप गांव गांव भेजी जा रही अवैध शराब। जुम्मे दारों पर नहीं हो रहा सुर्खियों का असर।
5 days ago
गोपालगंज बिहार। इंडियन डाकयूमेंटी फिल्म एवं प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्बारा निर्मित महाराजा अहिबरन डाकयूमेंटी फिल्म का लोकार्पण निर्माता पुष्पा रानी बरनवाल एवं सह निर्माता सुधा तिवारी ने किया।
5 days ago
गोपालगंज बिहार। प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्बारा छठ पर्व भोजपुरी डाकयूमेंटी फिल्म का निर्माण जूलाई 2026 में किया जा रहा है जिसमें काम करने के इच्छुक स्थानीय कलाकार पुरुष महिला लडका लड़की 30.6.26 तक whatsApp 9934969232 पर अपना बायोडाटा भेजें।
6 days ago
टीकमगढ़ हॉस्पिटल रोड़ पर भीषण जाम एम्बुलेंस तड़पती फंसी रही
6 days ago
गोपालगंज बिहार । नये जिला पदाधिकारी ने आज जिले की कमान संभाली