शाजापुर । राजनीतिक समीकरणों में बदलाव कोई नई बात नहीं है। समय और परिस्थिति के अनुसार हर राजनीतिक दल और उसके नेता बदलाव करते रहते है। फिर चाहे बात राष्ट्रीय हो, प्रदेश की हो या स्थानीय राजनीति की। समीकरणों का बनना और बिगड़ना ही राजनीति है। कुछ ऐसे ही नए राजनीतिक समीकरणों का उदय 5 मार्च को शाजापुर आने वाली कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान देखने को मिल सकता है जिले में।
गौरतलब है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 5 मार्च को भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर शाजापुर आ रहे हैं। इसी यात्रा को सफल बनाने के लिए कांग्रेस नेता पसीना बहा रहे है। बहाना भी पड़ेगा, क्योंकि पार्टी हाईकमान के साथ-साथ प्रदेश के तमाम दिग्गज भी शामिल रहेंगे यात्रा में। अब पार्टी के तमाम दिग्गज नेता आए और नए राजनीतिक समीकरणों का जन्म ना हो ऐसा हो सकता है भला। वो भी कांग्रेस जैसी पार्टी में, जहां गुटबाजी और पट्ठावाद कूट कूटकर भरा हो। राहुल गांधी के सामने यह दिखाने का भरपूर प्रयास किया जाएगा कि जिले में कांग्रेस एकजुट और बहुत मजबूत है, लेकिन इन दावों की हकीकत जिले का पार्टी कार्यकर्ता और आम मतदाता करीब 3 माह पूर्व हुए विधानसभा चुनावों में देख चुका है। मध्यप्रदेश में सरकार बनाने की दहलीज पर खड़ी कांग्रेस किस तरह टिकिट वितरण में गुटबाजी और पट्ठावाद के कारण सत्ता का वरण नहीं कर पाई ये किसी से छिपा नहीं है। राहुल गांधी के सामने भले ही ये गुटबाज नेता एक जाजम पर खड़े नजर आए, लेकिन उनके जाते ही फिर ‘जूते में दाल’ बांटने की प्रतिस्पर्धा शुरू हो जाएगी। हम बात कर रहे थे नए राजनीतिक समीकरणों की तो पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष योगेंद्र सिंह बंटी बना के भाजपा में शामिल होने के बाद उनके साथ रहे कुछ नेता पार्टी में नई राजनीतिक जमीन तलाश रहे थे। उनकी यह तलाश शायद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान पूरी हो जाए। वहीं जिले के कई नेताओ के फोटो अपने समर्थकों के बैनर फ्लेक्स से गायब भी दिखाई दे सकते हैं।
विधानसभा चुनाव के बाद से घर बैठा जिले का कांग्रेस कार्यकर्ता यदि 5 मार्च को शाजापुर में राहुल गांधी का स्वागत करने सड़कों पर आएगा तो ये किसी स्थानीय नेता की उपलब्धि नहीं, बल्कि गांधी परिवार के प्रति उसका सम्मान और लगाव होगा। इस यात्रा के बाद फिर न जाने कब कांग्रेस के किसी आयोजन में इतने लोग एकसाथ देखने को नसीब हो। क्योंकि जिले में कतिपय नेता तो कार्यकर्ताओ का विश्वास खो चुके है विधानसभा चुनाव के बाद से ही। रही सही कसर पिछले माह साहब और उनके समर्थकों ने दिल्ली में डेरा डालकर पूरी कर दी थी।लोकसभा चुनाव को लेकर भी कांग्रेस की जिस तरह तैयारियां चल रही है वह भाजपा के मुकाबले नाकाफी है। चेहरे पर एकजुटता का मुखोटा लगाकर भले ही राहुल गांधी की यात्रा का स्वागत कर दे स्थानीय नेता, लेकिन अब इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। कांग्रेस का आम कार्यकर्ता अब समझ चुका है कि जिले में कतिपय पार्टी नेताओं और उनके समर्थकों द्वारा अपने व्यक्तिगत स्वार्थों की पूर्ति के लिए किस तरह सत्ताधारी दल के साथ हाथ मिलाकर ‘समझौता एक्सप्रेस’ दौड़ाई जा रही है। इसलिए आम कार्यकर्ता भी अब चुनाव के दौरान सत्ताधारी पार्टी के सामने खड़ा होकर बुरा बनने के मूड में नहीं है। इसके चलते लोकसभा चुनाव के दौरान जिले के कई पोलिंग बूथों पर कांग्रेस को पोलिंग एजेंट के संकट का सामना भी करना पड़ सकता है।
जामा मस्जिद दल्ली राजहरा में पढ़ाई गई नमाज़-ए-आशुरा के बाद देश में खुशहाली और भाईचारे के लिए उठे हजारों हाथ
2 days ago
केकड़ी में निर्जला एकादशी पर उमड़ा भक्तों का सैलाब
2 days ago
केकड़ी में नवनिर्मित रामद्वारे का भव्य उद्घाटन 2 जुलाई को होगा
2 days ago
गोपालगंज बिहार। नयें जिला पदाधिकारी ने गोपालगंज में आज जिले की कमान संभाली
3 days ago
गोपालगंज बिहार। प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्बारा निर्मित बाबाधाम पर गीत का आज लोकार्पण प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट के पुष्पा रानी बरनवाल , सुधा तिवारी, पंकज त्रिपाठी एवं दीपक राय करतें हुए जनमानस को समर्पित किया। प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट की पहली प्रस्तुति अवश्य आप सभी को पसंद आएगी। गीत का स्वर पंकज त्रिपाठी एवं दीपक राय की है तथा रिकाडिंग डेस्टिनी स्टूडियो में हुआ है। नेचुआ जलालपुर की पहली प्रस्तुत भोले नाथ का गीत पर सुधा तिवारी ने कहा कि हमलोग का प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर का प्रथम प्रयास है तथा डाकयूमेंटी फिल्म के क्षेत्र में 10 डाकयूमेंटी फिल्म बिहार फिल्म निगम से सुटिंग अनुमति प्राप्त कर बिहार में नंबर एन पर है।
4 days ago
बल्देवगढ शराब दुकान पर एक बार फिर गम्भीर आरोप गांव गांव भेजी जा रही अवैध शराब। जुम्मे दारों पर नहीं हो रहा सुर्खियों का असर।
5 days ago
गोपालगंज बिहार। इंडियन डाकयूमेंटी फिल्म एवं प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्बारा निर्मित महाराजा अहिबरन डाकयूमेंटी फिल्म का लोकार्पण निर्माता पुष्पा रानी बरनवाल एवं सह निर्माता सुधा तिवारी ने किया।
5 days ago
गोपालगंज बिहार। प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्बारा छठ पर्व भोजपुरी डाकयूमेंटी फिल्म का निर्माण जूलाई 2026 में किया जा रहा है जिसमें काम करने के इच्छुक स्थानीय कलाकार पुरुष महिला लडका लड़की 30.6.26 तक whatsApp 9934969232 पर अपना बायोडाटा भेजें।
6 days ago
टीकमगढ़ हॉस्पिटल रोड़ पर भीषण जाम एम्बुलेंस तड़पती फंसी रही
6 days ago
गोपालगंज बिहार । नये जिला पदाधिकारी ने आज जिले की कमान संभाली