आरजेडी 2G और कांग्रेस 4G पार्टी’, सम्राट चौधरी ने पार्टियों के अंदर परिवारवाद पर बोला हमला
*'आरजेडी 2G और कांग्रेस 4G पार्टी', सम्राट चौधरी ने पार्टियों के अंदर परिवारवाद पर बोला हमला* *इसपर PK ने कहा, भाजपा को भी कोई और नहीं मिला शकुनी चौधरी के बेटे सम्राट चौधरी ही मिले, इनके पिता कांग्रेस, आरजेडी, नीतीश, मांझी की सरकार में थे विधायक-मंत्री* *पटना*: जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा कि देश भर में हमने देखा कि अगर आपके पिता जी विधायक-मंत्री नहीं हैं, तो आपके लिए चुनावी राजनीति में आना बहुत कठिन है। यही वजह है जब हम बिहार में आए तो एक सर्वे कराया। जिसमें बीते 30 वर्षों में कौन-कौन विधायक और सांसद बने हैं उसका पता लगाया। सर्वे में पता चला कि पिछले 30 वर्षों में 1250 परिवार के लोग ही विधायक-सांसद बने हैं। परिवारवाद को लेकर हमें लगता है कि एक लालू जी का परिवार है, एक राम विलास पासवान जी का परिवार है, ऐसी बात नहीं है। हर प्रखंड में दो-चार परिवार ऐसे हैं जिनता राजनीति पर कब्जा है। दल कोई रहे, नेता कोई रहे, जनता सोचती है कि कांग्रेस को उखाड़ दिए लालू जी को ले आए, लालू जी को उखाड़ दिए नीतीश जी को ले आए, नीतीश जी को उखाड़ दिए भाजपा को ले आए। अभी उदाहरण बताएंगे जिसमें आप किसी दल को ले आइए नेता वही रहेगा, उसी परिवार का रहेगा। प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार की आबादी है 13.5 करोड़। यहां 3.5 करोड़ परिवार के लोग रहते हैं। लेकिन, विधायक-सांसद 1250 परिवार के लोग ही बनते हैं। आरजेडी और क्षेत्रीय दलों के बारे में सब जानते हैं कि वो परिवारवाद की पार्टी है। लेकिन, भाजपा को लेकर लोगों को लगता है कि ये परिवारवाद की पार्टी नहीं है। भाजपा से जो उप मुख्यमंत्री हैं सम्राट चौधरी ये शकुनी चौधरी के बेटे हैं। जब बिहार में कांग्रेस का दौर था उसमें शकुनी चौधरी विधायक-मंत्री थे, लालू जी के दौर में भी, नीतीश जी के दौर में भी, मांझी जी जब मुख्यमंत्री बने तो उसमें भी विधायक-मंत्री शकुनी चौधरी थे और आज जब भाजपा का दम हुआ है, तो उन्हें भी साधारण परिवार का राजनीतिक कार्यकर्ता, कुशवाहा समाज का नेता नहीं मिला उन्हें भी शकुनी चौधरी का लड़का ही मिला।
प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउस नेचुआ जलालपुर गोपालगंज द्बारा बिहार फिल्म निगम स एवं बिधान परिषद् से सुटिंग अनुमति प्राप्त करने के बाद सभापति बिहार बिधान परिषद् हिन्दी डाकयूमेंटी फिल्म के सुटिंग क्रम में डिस्टेनी स्टूडियो के दीपक राय एवं सहयोगी
3 days ago
गोपालगंज बिहार। जिला पदाधिकारी ने किया संत रविदास विकास शिविर का उद्घाटन
3 days ago
जल भराव एवं अतिवृष्टि के मद्देनजर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण
4 days ago
आशिकान-ए-रसूल का उमड़ा सैलाब: सुन्नी मुस्लिम आम जमात दल्ली राजहरा ने नातिया प्रोग्राम से मनाया ईद मिलादुन्नबी का जश्न
4 days ago
मरहबा या रसूलल्लाह की गूंज: दल्ली राजहरा में मजहबी शान-ओ-शौकत से मनाया गया मिलादुन्नबी का जश्न, मुल्क में अमन-चैन के लिए की गई दुआ
4 days ago
मस्जिदों में नमाज अदा कर निकाला जश्न ईद मिलाद उन नबी का पर्व शान शौकत जुलूस निकाला पैगंबर के जन्म उत्सव पर भव्य कार्यक्रम
4 days ago
नागालैंड के राज्यपाल श्री नंद किशोर यादव जी को डा0 श्री प्रकाश बरनवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष एकयुप्रेशर काउंसिल नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार की एकयुप्रेशर दर्शन पुस्तक महामहिम के पटना आवास पर भेट करते डा0 सुधा तिवारी, दीपक राय, लाडली
5 days ago
जयपुर में सजा सम्मान का मंच, जयपुर चॉइस अवार्ड 2026 का भव्य आयोजन
6 days ago
श्रवण माह का चतुर्थ सोमवार को कुंडेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब भंडारे में भक्त जनों ने प्रसाद ग्रहण कर भोले बाबा का आशीर्वाद लिया
6 days ago
राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतिस्पर्धा में शिवाजी मुख़र्जी का चयन झारखंड राज्य स्तर पर