Uncategorized

आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी एवं दिव्य शिव दर्शन झांकी का आयोजन प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय नगरी द्वारा

आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी एवं दिव्य शिव दर्शन झांकी का आयोजन प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय नगरी द्वारा

नगरी…

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय नगरी द्वारा पांच दिवसीय कर्णेश्वर महादेव मेला में आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी एवं दिव्य शिव दर्शन झांकी का आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर बस्तर से पधारे काकतीय राजवंश के वर्तमान राजा कमलचंद्र भंजदेव के कर कमलों द्वारा आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं शिव दर्शन झांकी का अनावरण किया गया साथ ही श्रवण मरकाम पूर्व विधायक, श्रीमती पिंकी शिवराज शाह पूर्व विधायक, विकल गुप्ता अध्यक्ष कर्णेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट, श्रीमती प्रेमलता नागवंशी पूर्व जनपद सदस्य, श्रीमती प्रतिमा देवांगन पूर्व जनपद सदस्य, रवि दुबे संगठन प्रभारी भाजपा मंडल, राजेंद्र गोलछा जिला मंत्री भाजपा, अनीता दुबे, एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ताओ ने शिरकत किये। ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया तथा ईश्वरीय भेंट दिया गया। तत्पश्चात कमलचंद्र भंजदेव ने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्थान के साथ मेरा तथा परिवार का काफी जुड़ाव रहा है ब्रह्माकुमारी मुख्यालय माउंट आबू में भी दादियों एवं दीदी जी से मिलने का अवसर प्राप्त होता रहा है तथा विभिन्न राज परिवारों के साथ ब्रह्माकुमारियों का आशीर्वाद व स्नेह मिलता रहा है उन्होंने कहा ब्रह्माकुमारीज एक ऐसी संस्था है जिसमें आप अपने आप को खोज सकते हो हम केवल बाहरी चीजों के विषय में ही सोचते व देखते रहते हैं खुद के विषय में नहीं जान पाते ब्रह्माकुमारीज का मुख्य उद्देश्य है खुद को पहचानना व परमात्मा को जानना उन्होंने आगे कहा निराकार शिव जो विश्व रचयिता है जिसको दुनिया नहीं पहचान पाई शिव के ज्ञान को लोगों तक पहुंचाने का कार्य ब्रह्माकुमारियों द्वारा किया जा रहा है जो सचमुच प्रशंसनीय है। तत्पश्चात राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी भावना बहन ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से अपील की कि आप सभी उस परमपिता शिव परमात्मा से जुड़कर उनके द्वारा प्राप्त शिक्षा को ग्रहण कर अपने जीवन को दिव्य बनाएं साथ ही सभी अतिथियों को भविष्य में पुनः आगमन की आशा व्यक्त की प्रातः 6:00 बजे श्रद्धालुओं का आगमन प्रारंभ हो गया जिसमें ब्रह्माकुमारी भावना बहन सहित संस्था के भाई बहनों द्वारा परमात्मा ज्ञान को चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों तक पहुंचने का कार्य किया गया श्रद्धालुओं का दिन भर तांता लगा रहा।*

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!