*’आरजेडी 2G और कांग्रेस 4G पार्टी’, सम्राट चौधरी ने पार्टियों के अंदर परिवारवाद पर बोला हमला* *इसपर PK ने कहा, भाजपा को भी कोई और नहीं मिला शकुनी चौधरी के बेटे सम्राट चौधरी ही मिले, इनके पिता कांग्रेस, आरजेडी, नीतीश, मांझी की सरकार में थे विधायक-मंत्री* *पटना*: जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा कि देश भर में हमने देखा कि अगर आपके पिता जी विधायक-मंत्री नहीं हैं, तो आपके लिए चुनावी राजनीति में आना बहुत कठिन है। यही वजह है जब हम बिहार में आए तो एक सर्वे कराया। जिसमें बीते 30 वर्षों में कौन-कौन विधायक और सांसद बने हैं उसका पता लगाया। सर्वे में पता चला कि पिछले 30 वर्षों में 1250 परिवार के लोग ही विधायक-सांसद बने हैं। परिवारवाद को लेकर हमें लगता है कि एक लालू जी का परिवार है, एक राम विलास पासवान जी का परिवार है, ऐसी बात नहीं है। हर प्रखंड में दो-चार परिवार ऐसे हैं जिनता राजनीति पर कब्जा है। दल कोई रहे, नेता कोई रहे, जनता सोचती है कि कांग्रेस को उखाड़ दिए लालू जी को ले आए, लालू जी को उखाड़ दिए नीतीश जी को ले आए, नीतीश जी को उखाड़ दिए भाजपा को ले आए। अभी उदाहरण बताएंगे जिसमें आप किसी दल को ले आइए नेता वही रहेगा, उसी परिवार का रहेगा। प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार की आबादी है 13.5 करोड़। यहां 3.5 करोड़ परिवार के लोग रहते हैं। लेकिन, विधायक-सांसद 1250 परिवार के लोग ही बनते हैं। आरजेडी और क्षेत्रीय दलों के बारे में सब जानते हैं कि वो परिवारवाद की पार्टी है। लेकिन, भाजपा को लेकर लोगों को लगता है कि ये परिवारवाद की पार्टी नहीं है। भाजपा से जो उप मुख्यमंत्री हैं सम्राट चौधरी ये शकुनी चौधरी के बेटे हैं। जब बिहार में कांग्रेस का दौर था उसमें शकुनी चौधरी विधायक-मंत्री थे, लालू जी के दौर में भी, नीतीश जी के दौर में भी, मांझी जी जब मुख्यमंत्री बने तो उसमें भी विधायक-मंत्री शकुनी चौधरी थे और आज जब भाजपा का दम हुआ है, तो उन्हें भी साधारण परिवार का राजनीतिक कार्यकर्ता, कुशवाहा समाज का नेता नहीं मिला उन्हें भी शकुनी चौधरी का लड़का ही मिला।
लखनऊ/वाराणासी। लेडी सिंघम का दबदबा .नीतू काद्दयान बनी गोमती जोन की गई DCP आपराधियों मे खौफ का नया नाम ।लखनऊ/वाराणासी उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
3 days ago
लखनऊ उत्तरप्रदेश। देवरिया मे वकील की मौत का मामला अब तूल पकड़ चुका है _सरकार ने भी अब तुरंत एक्शन लेते हुए बरहज के एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी को सस्पेंड कर दिया है । लखनऊ उत्तरप्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
3 days ago
लखनऊ/देवरिया उत्तर प्रदेश। सख्त अफसर का तबादला ? देवरिया से DGP मुख्यालय तक _उपलब्धियों के बीच उठे सवाल ? लखनऊ/देवरिया उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
3 days ago
लखनऊ उत्तरप्रदेश। अगर प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो सकता है तो फिर ऊन प्रशासनिक अधिकारियों पर सम्मान रुप से कार्रवाई क्यों नही हो रही जिनकी जिम्मेदारी थी कि अवैध कार्य को रोका जाए क्या उनकी चुप्पी उनकी निष्क्रियता किसी अपराध से कम है अब जिम्मेदारी समान है तो कार्रवाई समान क्यों नहीं ? लखनऊ उत्तरप्रदेश से राजेश कुमार यादव की कलम से
3 days ago
गोपालगंज बिहार। बिहार के महामहिम राज्यपाल जी ने बिहार के संबंध में भेजी गई महत्वपूर्ण साझा से प्रसन्न होकर डा0 श्री प्रकाश बरनवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष एकयुप्रेशर काउंसिल नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार को प्रैषित किया पत्र
3 days ago
गोपालगंज बिहार। बिहार के महामहिम राज्यपाल जी को बिहार के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी देने पर प्रसन्न होकर राज्यपाल जी ने डा0 श्री प्रकाश बरनवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष एकयुप्रेशर काउंसिल नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार को भैजे पप्र
2 weeks ago
लखनऊ उत्तरप्रदेश। देवरिया जनपद के गैस एजेन्सी की बड़ी लापरवाही उजागर. डीएम ने दिया FIR के आदेश। लखनऊ उत्तरप्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
2 weeks ago
लखनऊ उत्तरप्रदेश। इंस्पेक्टर से लेकर सिपाही तक एक झटके मे सभी हुए लाईन हाजिर। लखनऊ उत्तरप्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
2 weeks ago
कोटा शहर में पुलिस की मनमानी बच्ची के हाथ से छीना मोबाइल