लोकसभा चुनाव की तारीख का ऐलान से पहले सभी पार्टियों ने उम्मीदवार चुनना शुरू कर दिया है।
मुंबई, महाराष्ट्र – चुनाव आयोग ने 2024 लोकसभा चुनाव की तारीख अभी तक घोषित नही की उससे पहले सभी पार्टियों के लोग अपने- अपने उम्मीदवार चुनना शुरू कर दिए हैं। बीजेपी, और कांग्रेस, समाजवादी, आम आदमी पार्टी, इंडिया अलायंस के सभी दलों के बीच काफी राजनैतिक मुद्दा गर्म हो गया है। लोग अपने-अपने उम्मीदवार के लिए रस्साकसी कर रहे है। महाराष्ट्र में लोकसभा की कुल सीटों की संख्या 48 है, इनमें से मुंबई में 6 सीटें आती है। ये सीटें है, मुंबई नॉर्थ, मुंबई नॉर्थ ईस्ट, मुंबई नॉर्थ वेस्ट, मुंबई नॉर्थ सेंट्रल, मुंबई साउथ और मुंबई साउथ सेंट्रल सीटें है। मुंबई नॉर्थ सेंट्रल, मुंबई नॉर्थ ईस्ट और साउथ मुंबई सीट के बारे में हम आपको बता रहे है। मुंबई नॉर्थ सेंट्रल सीट में विले पार्ले, कुर्ला, कलीना, चांदीवली और बांद्रा आते है। यहां से बीजेपी की पूनम महाजन सांसद है।2019 में पूनम महाजन मुंबई नॉर्थ सेंट्रल से जीती थीं। पूनम महाजन ने कांग्रेस की प्रिया दत्त को हराया था। इस सीट में कुल 9,01,784 वोट पड़े थे। पूनम महाजन को 4,86,672 वोट मिले। उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी प्रिया दत्त को 3,56,667 वोट मिले थे। पूनम महाजन 1,30,005 वोटों से जीती थीं। ग्राउंड रिपोर्ट के आधार पर बीजेपी इस बार भी मुंबई नॉर्थ सेंट्रल सीट से पूनम महाजन को टिकट सकती है। मुंबई नॉर्थ सेंट्रल सीट पर उम्मीदवार के तौर पर दूसरा नाम आशीष शेलार का है। आशीष शेलार मुंबई बीजेपी के अध्यक्ष हैं। और बांद्रा से विधायक भी हैं। यहां उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। बीजेपी से तीसरा नाम कृपाशंकर सिंह का चल रहा है। ये पार्टी के पुराने नेता हैं। कांग्रेस मुंबई नॉर्थ सेंट्रल सीट से चुनाव लड़ सकती है. राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले संजय निरुपम को यहां से उम्मीदवार बनाया जा सकता है। निरुपम पूर्व राज्य सभा सांसद और प्रवक्ता हैं. एक्टर संजय दत्त की बहन प्रिया दत्त इसी सीट से सांसद रह चुकी हैं, लेकिन पिछले दो चुनावों में पूनम महाजन से सीट हारी थीं। फिलहाल पार्टी में ज्यादा सक्रिय भी नहीं हैं, लेकिन उम्मीदवार के तौर पर उनका भी नाम चल रहा है। इसके अलावा नसीम खान का नाम भी चर्चा में है। नसीम प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष हैं और पूर्व मंत्री एवं विधायक रह चुके हैं। इस लोकसभा सीट में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। हम अब मुंबई नॉर्थ ईस्ट सीट की बात करते हैं। इस इलाके में भांडुप, विक्रोली, मुलुंड, मानखुर्द, शिवाजी नगर और घाटकोपर जैसे इलाके आते है। ये सीट पिछली बार बीजेपी के पाले में गई थी। और चुनाव में मनोज कोटक विजयी हुए थें। मुंबई नॉर्थ ईस्ट में कुल 9,08,993 वोट पड़े थे. मनोज कोटक को 5,14,599 को वोट मिले . उनके निकटतम प्रतिद्वंदी एनसीपी के संजय दीना पाटिल को 2,88,113 वोट मिले. हमारे रिपोर्ट के आधार पर बहुत संभावना है कि इस बार मुंबई नॉर्थ ईस्ट में बीजेपी मौजूदा सांसद मनोज कोटक को ही टिकट देगी। मनोज कोटक के मुकाबले शिवसेना यूबीटी अपने उम्मीदवार खड़े कर सकती है। टिकट के कई दावेदार हैं, इनमें सबसे ऊपर मौजूदा राज्यसभा सांसद संजय राउत का नाम चल रहा है। संजय राउत इसी लोकसभा क्षेत्र में रहते हैं। इसके बाद दत्ता दलवी के नाम की भी चर्चा है, जो मुंबई के मेयर रह चुके हैं.दत्ता दलवी संजय राउत के करीबी माने जाते हैं और मौजूदा सीएम एकनाथ शिंदे पर आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए जेल जा चुके हैं। एक और नाम संजय दीना पाटिल का भी चल रहा है. पाटिल पहले एनसीपी से सांसद थे, अभी शिवसेना यूबीटी में हैं। साउथ मुंबई की बात करते हैं। ये देश के कारोबार का गढ़ है और सबसे अमीर चुनावी क्षेत्रों में शामिल है. यहां की प्रॉपर्टी दुनिया के सबसे महंगी प्रॉपर्टियों में गिनी जाती है. ये सीट फिलहाल शिवसेना कब्जे में है। 2019 में शिवसेना के अरविंद सावंत साउथ मुंबई से जीते थे। सावंत ने कांग्रेस के मिलिंद देवड़ा को हराया था. चुनाव में कुल 8,01,611 वोट पड़े थे. इनमें से कुल 4,21,937 वोट सावंत को मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी मिलिंद देवड़ा को 3,21,870 वोट मिले. हमारी जानकारी के अनुसार इस चुनाव में शिवसेना यूबीटी मौजूदा सांसद अरविंद सावंत को फिर से टिकट देने की चर्चा चल रही है। और साउथ मुंबई सीट से बीजेपी भी चुनाव लड़ेगी. टिकट के दावेदार में पहला नाम राहुल नार्वेकर का है। नार्वेकर महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर हैं और कुलाबा के विधायक भी हैं। बीजेपी इन्हें दक्षिण मुंबई से टिकट दे सकती है. दूसरा नाम मंगल प्रभात लोढ़ा का चल रहा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और मौजूदा सरकार में मंत्री लोढ़ा पर भी बीजेपी दांव लगा सकती है। बाला नांदगांवकर भी टिकट के दावेदार हैं। वह महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता हैं और एमएनएस या फिर बीजेपी से चुनाव लड़ सकते हैं।
एसपी मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में लगातार मिल रही सफलता बल्देवगढ पुलिस ने नाबालिग को किया सुरक्षित दस्तयाब परिजनों को सुपुर्द
4 days ago
गांधी चौक वार्ड क्र.20 पार्षद रोशन पटेल ने 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई पोलियो निषेध दवा
5 days ago
टीकमगढ़ शनिवार कांग्रेस शाम ने अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी और उज्जैन जमीन घोटाला के विरोध प्रदर्शन
6 days ago
जामा मस्जिद दल्ली राजहरा में पढ़ाई गई नमाज़-ए-आशुरा के बाद देश में खुशहाली और भाईचारे के लिए उठे हजारों हाथ
6 days ago
केकड़ी में निर्जला एकादशी पर उमड़ा भक्तों का सैलाब
6 days ago
केकड़ी में नवनिर्मित रामद्वारे का भव्य उद्घाटन 2 जुलाई को होगा
6 days ago
गोपालगंज बिहार। नयें जिला पदाधिकारी ने गोपालगंज में आज जिले की कमान संभाली
7 days ago
गोपालगंज बिहार। प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्बारा निर्मित बाबाधाम पर गीत का आज लोकार्पण प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट के पुष्पा रानी बरनवाल , सुधा तिवारी, पंकज त्रिपाठी एवं दीपक राय करतें हुए जनमानस को समर्पित किया। प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट की पहली प्रस्तुति अवश्य आप सभी को पसंद आएगी। गीत का स्वर पंकज त्रिपाठी एवं दीपक राय की है तथा रिकाडिंग डेस्टिनी स्टूडियो में हुआ है। नेचुआ जलालपुर की पहली प्रस्तुत भोले नाथ का गीत पर सुधा तिवारी ने कहा कि हमलोग का प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर का प्रथम प्रयास है तथा डाकयूमेंटी फिल्म के क्षेत्र में 10 डाकयूमेंटी फिल्म बिहार फिल्म निगम से सुटिंग अनुमति प्राप्त कर बिहार में नंबर एन पर है।
1 week ago
बल्देवगढ शराब दुकान पर एक बार फिर गम्भीर आरोप गांव गांव भेजी जा रही अवैध शराब। जुम्मे दारों पर नहीं हो रहा सुर्खियों का असर।
1 week ago
गोपालगंज बिहार। इंडियन डाकयूमेंटी फिल्म एवं प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्बारा निर्मित महाराजा अहिबरन डाकयूमेंटी फिल्म का लोकार्पण निर्माता पुष्पा रानी बरनवाल एवं सह निर्माता सुधा तिवारी ने किया।