पूर्वांचल।सोनभद्र ओबरा सी में हो रही आधुनिक गुलामी - वर्कर्स फ्रंट ● नियम विरुद्ध 12 घंटे कराया जा रहा मजदूरों से काम, न्यूनतम मजदूरी का भी नहीं हो रहा भुगतान ● ठेका मजदूर यूनियन के सम्मेलन में उठेगी आवाज ओबरा, सोनभद्र, 8 फरवरी 2023, निर्माणाधीन ओबरा सी परियोजना में मजदूरों से आधुनिक गुलामी कराई जा रही है। तमाम कंस्ट्रक्शन कंपनियों में मजदूरों से गैर कानूनी ढंग से 12 घंटे काम कराया जा रहा है और न्यूनतम मजदूरी का भी भुगतान नहीं किया जा रहा है। हालत इतनी बुरी है कि कई-कई महीना मजदूरों की मजदूरी बकाया है। यह मजदूरों की जीवन सुरक्षा पर गंभीर खतरा पैदा कर रहा है। इस सवाल पर ठेका मजदूर यूनियन के 18 फरवरी को पिपरी में आयोजित सम्मेलन में रणनीति बनाई जाएगी। यह बातें आज ओबरा में मजदूरों से संवाद करते हुए यू. पी. वर्कर्स फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व श्रम बंधु दिनकर कपूर ने कहीं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा काम के घंटे 12 करने की कोशिश की गई थी। जिसे हाईकोर्ट में हमारे हस्तक्षेप के बाद सरकार को वापस लेना पड़ा था। मोदी सरकार संसद से पारित किए गए लेबर कोड के जरिए काम के घंटे 12 करने की कोशिश कर रही है। लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर हो रहे विरोध के कारण अभी लागू नहीं कर पाई है। इसके लागू न होने के बावजूद ओबरा सी में तमाम कंपनियों में 12 घंटे काम कराया जा रहा है। कुशल मजदूरों तक को 350 रूपए मजदूरी देकर काम कराया जा रहा है। इस व्यवस्था के कारण मजदूर महज 6 से 7 घंटा ही सो पा रहे हैं जिससे उनके जीवन का भीषण नुकसान हो रहा है। यह और कुछ नहीं रोजगार संकट के इस दौर में मजदूरों की मजबूरी का फायदा उठाकर कराई जा रही आधुनिक गुलामी है। इसके खिलाफ श्रम विभाग को पत्र भेजा जाएगा और जांच कराने की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में न्यूनतम मजदूरी का वेज रिवीजन ना होने के कारण मजदूरी बेहद कम है और इस महंगाई में मजदूरों के लिए अपना जीवन यापन करना कठिन होता जा रहा है। कल विधान परिषद में श्रम मंत्री ने भी स्वीकार किया कि शीघ्र ही प्रदेश में लिए वेज बोर्ड का गठन किया जाएगा। यह आंदोलन की जीत है। अब सरकार को प्रदेश में 26000 रूपए मासिक न्यूनतम वेतन करना चाहिए। संवाद में यूनियन के जिला संयुक्त मंत्री मोहन प्रसाद, उपाध्यक्ष तीरथराज यादव, राजेश वाल्मिकी, मनोज कुमार गुप्ता, मनोज यादव, वीरेंद्र सेठ, उग्रसेन शर्मा, इबरान, करण बर्रुल आदि मजदूरों ने अपनी बात रखी। मोहन प्रसाद जिला संयुक्त मंत्री, ठेका मजदूर यूनियन सोनभद्र।
लखनऊ उत्तरप्रदेश। आजमगढ का पुलिस कप्तान अपराधी है उसकी जगह जेल है। भाजपा एमएससी देवेन्द्र प्रताप सिंह। लखनऊ उत्तरप्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
2 weeks ago
मुस्कान अभियान के तहत एसपी मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व में संवेदनशील पहल 03 गूमशुदा नाबालिग बालिकाओं को सुरक्षित परिजनों से मिलाया
2 weeks ago
नई दिल्ली। न्यायपालिका पर उठते गंभीर सवाल _क्या जबाव देही तय होगी ?दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। नई दिल्ली से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
2 weeks ago
लखनऊ उत्तरप्रदेश। दारोगा जी नंगे होकर पार्टी कर रहे थे भड़क गयी SPसाहिबा ? लखनऊ उत्तरप्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
2 weeks ago
लखनऊ/मुरादाबाद उत्तर प्रदेश। देश मे सिस्टम के खिलाफ. महाक्रांति का शंखनाद। अमित शर्मा ने फूंका “संपूर्ण ब्यवस्था परिवर्तन का बिगुल। लखनऊ/मुरादाबाद उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
2 weeks ago
लखनऊ/देवरिया उत्तर प्रदेश। 1मई से 30 जून तक न्यायालयों का कार्य अब सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक डीएम दिव्यामित्तल। लखनऊ/देवरिया उत्तरप्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट।
2 weeks ago
अवैध शस्त्रों पर सख्त प्रहार sp
2 weeks ago
https://desh24live.in/?p=311981
2 weeks ago
आम जनता की समस्या को लेकर कलेक्टर महोदय जी को दिया आवेदन
2 weeks ago
गोपालगंज बिहार। डा0 श्री प्रकाश बरनवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष एकयुप्रेशर काउंसिल नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार का परामर्श एवं निदान कार्यक्रम