टीकमगढ़ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

खटीक के प्रयासों से बम्होरी कला को अनुसूचित जाति सीनियर बालिका छात्रावास की मिली स्वीकृति क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात

* खटीक के प्रयास से बम्होरीकलां को अनुसूचित जाति सीनियर बालिका छात्रावास की मिली स्वीकृति, क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात।*

टीकमगढ़।हाल ही में बम्होरी कलां को बड़ी सौगात मिली है, भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि टीकमगढ़ जिले के पलेरा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत बम्होरीकलां में जतारा विधायक व पूर्व मंत्री हरिशंकर खटीक के प्रयास से क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली, जिसमें अनुसूचित जाति सीनियर बालिका छात्रावास की प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त हो गई है, 50 सीटर छात्रावास भवन निर्माण कीमत 429.99 लाख लगभग 4 करोड़ 30 लाख रुपए है, साथ ही आवासीय कक्ष, किचन, डाइनिंग रूम, स्टोर रूम, लाइब्रेरी ,कंप्यूटर कक्ष, कोचिंग कक्ष, अधीक्षक आवास गृह ,चौकीदार कक्ष , शौचालय आदि सुव्यवस्थित व्यवस्था रहेगी। जतारा विधायक हरिशंकर खटीक ने कहा कि यह हम सब एवं क्षेत्र के लिए हर्ष और गौरव का विषय है, बम्होरीकलां में इस छात्रावास से गरीब, जरूरतमंद एवं प्रतिभाशाली बच्चों को बेहतर आवासीय सुविधा,शिक्षा के लिए अनुकूल वातावरण और आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे, निश्चित रूप से यह पहल बच्चों के उज्जवल भविष्य और क्षेत्र में शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। शिक्षा के विस्तार से ही सशक्त समाज और उज्जवल भविष्य का निर्माण संभव है। जल्द ही इसका निर्माण शुरू हो जाएगा।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!