टीकमगढ़ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

जुगाड़ के पुल पर टिकी 250 ग्रामीणों की जिंदगी 3 साल से क्षतिग्रस्त पुलिया,नाव के बाद ग्रामीणों ने निजी खर्चों से बनाया 70 फ़ीट का असुरक्षित

जुगाड़ के पुल पर टिकी 250 ग्रामीणों की जिंदगी
तीन साल से क्षतिग्रस्त पुलिया, नाव के बाद ग्रामीणों ने निजी खर्चे से बनाया 70 फीट का असुरक्षित पुल

टीकमगढ़/मोहनगढ़। मोहनगढ़ तहसील की ग्राम पंचायत रानीपुरा में रानीपुरा से पठलन मोहल्ला को जोड़ने वाली पुलिया करीब तीन साल से क्षतिग्रस्त है। तालाब में भराव के चलते आवागमन प्रभावित होने से करीब 250 ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है। गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को नाव के सहारे आवागमन करना पड़ता है, यहां तक कि कई बार शव यात्रा भी नाव से ले जानी पड़ी।
ग्रामीणों ने आवागमन के लिए अपने निजी खर्चे से करीब 70 फीट लंबा जुगाड़ू पुल बनाया है, लेकिन गहरे पानी के ऊपर बना यह रास्ता भी जोखिम भरा है। बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में चिंता बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार अधिकारियों से स्थायी पुलिया की मांग की गई, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। अधिकारियों ने मामले की जांच कराकर समाधान का आश्वासन दिया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!