Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

24 घंटे गुजर जाने के बाद महिला का शव

**पैलानी तहसील के चिल्ला थाना क्षेत्र के दतरौली गांव निवासी जोगा यादव की पत्नी रेखा यादव उम्र लगभग 35 वर्ष जो बीते दिनों सुबह 5:30 बजे के आसपास गांव से कुछ ही दूरी पर बह रहे नाले में शौंच क्रिया के लिए रोज की तरह गई हुई थी जहां बहुत देर तक घर वापस न लौटने पर असंकित परिजन उसे ढूंढने के लिए निकले थे जहां तेज बहाव वाले नाले के समीप उसकी उतरी हुई चप्पल मिलने से उसके नाले में डूब जाने की आशंका पर थाना चिल्ला पुलिस को घटना की जानकारी दी वहीं थाना अध्यक्ष चिल्ला आनंद साहू तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से गांव किनारे बह रहे नाले पर जाल डलवा कर उसकी खोजबीन शुरू कर दी परंतु सारा दिन कड़ी मशक्कत के बाद भी रेखा पत्नी जोगा यादव का कहीं कुछ पता नहीं चला आज सुबह से ही फिर से पुलिस प्रशासन ने गोताखोरों के माध्यम से नाले पर खोजबीन के दौरान घटनास्थल से थोड़ी ही दूरी पर रेखा पत्नी जोगा यादव की नाले के घुमावदार मोड पर झाड़ियां तथा चारे के बीच उसकी लाश फंसी मिली। मृतक रेखा यादव के पति जोगा यादव ने बताया कि वह रोज की तरह शौंच क्रिया के लिए पास ही बह रहे नाले पर गई थी जो लौटकर नहीं आई रेखा यादव के दो लड़की आशा तथा सीमा तथा एक लड़का आर्यन है। इस घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं थाना अध्यक्ष अनिल साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक रेखा यादव मानसिक रूप से विक्षिप्त थी तथा पिछले 7 वर्षों से उसका मानसिक बीमारी का इलाज कानपुर के महिंद्रा अस्पताल में चल रहा था। मृतक की खोजबीन के लिए रात्रि को नाले पर पुलिस पिकेट की ड्यूटी भी लगाई गई थी एवं नाले पर जाल भी डलवाया गया था पुलिस ने मृतक रेखा यादव का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!