ताज़ा ख़बरें

मुख्यमंत्री जान विश्वास अभियान के द्वारा आम जन की समस्याओं का त्वरित एवं मौके पर ही शीघ्र निराकरण किया जाए प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

*मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के द्वारा आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं मौके पर ही शीघ्र ही निराकरण किया जाये: प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर*

*तहसील लिधौरा में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित*

*टीकमगढ़, 07 अगस्त 2026/* मध्यप्रदेश शासन की पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण और विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अर्द्ध-घुमक्कड़ कल्याण विभाग की राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर के मुख्य आतिथ्य में आज लिधौरा तहसील से जिले में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान अंतर्गत लिधौरा तहसील में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री श्रीमती गौर ने स्थानीयजनों की समस्याओं को सुना तथा शीघ्र निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुये प्रभारी मंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में तथा माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के द्वारा आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं मौके पर ही निराकरण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत प्रत्येक शुक्रवार को शासकीय अमला गांव-गांव पहुंचकर आमजन की समस्याओं का निराकरण करेगा। इस दौरान आमजन के पुराने लंबित प्रकरणों का भी निराकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार आमजन को सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में भी विशेष ध्यान दे रही है।

इस दौरान जतारा विधायक श्री हरिशंकर खटीक ने कहा कि प्रदेश सरकार किसान, युवा, विद्यार्थी, मजदूर, महिलाओं सहित समाज के सभी वर्गों के हित में निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश में सर्वांगीण विकास की दिशा में तेजी से कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के दौरान प्रशासनिक अधिकारी आपके द्वार आकर आपकी समस्याओं निराकरण करेंगे।

कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री ने अतिथियों के साथ विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ एवं समाज सेवियों को प्रशस्ति पत्र भी वितरित किए। उन्होंने शिविर में आये आवेदकों से स्वयं संवाद किया तथा उनकी समस्याओं को सुना एवं उपस्थित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र निराकरण कराने के निर्देश दिये।

इस अवसर पर श्रीमती सरोज राजपूत, अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय, जिला पंचायत सीईओ श्री नवीत कुमार धुर्वे सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने स्टॉल लगाकर आम जन की समस्याओं का निराकरण किया। इसके पूर्व सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं एवं गतिविधियों का गांव-गांव में जाकर निरीक्षण किया एवं निरीक्षण रिपोर्ट शिविर में प्रस्तुत की ।*मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के द्वारा आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं मौके पर ही शीघ्र ही निराकरण किया जाये: प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर*
*तहसील लिधौरा में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित*
*टीकमगढ़, 07 अगस्त 2026/* मध्यप्रदेश शासन की पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण और विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अर्द्ध-घुमक्कड़ कल्याण विभाग की राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर के मुख्य आतिथ्य में आज लिधौरा तहसील से जिले में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान अंतर्गत लिधौरा तहसील में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री श्रीमती गौर ने स्थानीयजनों की समस्याओं को सुना तथा शीघ्र निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुये प्रभारी मंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में तथा माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के द्वारा आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं मौके पर ही निराकरण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत प्रत्येक शुक्रवार को शासकीय अमला गांव-गांव पहुंचकर आमजन की समस्याओं का निराकरण करेगा। इस दौरान आमजन के पुराने लंबित प्रकरणों का भी निराकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार आमजन को सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में भी विशेष ध्यान दे रही है।
इस दौरान जतारा विधायक श्री हरिशंकर खटीक ने कहा कि प्रदेश सरकार किसान, युवा, विद्यार्थी, मजदूर, महिलाओं सहित समाज के सभी वर्गों के हित में निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश में सर्वांगीण विकास की दिशा में तेजी से कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के दौरान प्रशासनिक अधिकारी आपके द्वार आकर आपकी समस्याओं निराकरण करेंगे।
कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री ने अतिथियों के साथ विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ एवं समाज सेवियों को प्रशस्ति पत्र भी वितरित किए। उन्होंने शिविर में आये आवेदकों से स्वयं संवाद किया तथा उनकी समस्याओं को सुना एवं उपस्थित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र निराकरण कराने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर श्रीमती सरोज राजपूत, अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय, जिला पंचायत सीईओ श्री नवीत कुमार धुर्वे सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने स्टॉल लगाकर आम जन की समस्याओं का निराकरण किया। इसके पूर्व सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं एवं गतिविधियों का गांव-गांव में जाकर निरीक्षण किया एवं निरीक्षण रिपोर्ट शिविर में प्रस्तुत की ।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!