ताज़ा ख़बरें

प्रभारी मंत्री श्रीमति कृष्णा गौर ने रानीगंज माध्यमिक शाला निरीक्षण कर विद्यार्थियों से किया संवाद

*प्रभारी मंत्री श्रीमती गौर ने रानीगंज माध्यमिक शाला का निरीक्षण कर विद्यार्थियों से किया संवाद*

*टीकमगढ़, 07 अगस्त 2026/* मध्यप्रदेश शासन की पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण और विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अर्द्ध-घुमक्कड़ कल्याण विभाग की राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत लिधौरा तहसील में रानीगंज माध्यमिक शाला का निरीक्षण कर छात्रों से संवाद किया एवं आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए उत्तम एवं सुविधा युक्त शैक्षणिक व्यवस्था विकसित की गई जाये।

इस दौरान प्रभारी मंत्री श्रीमती गौर ने स्कूली छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनकी पढ़ाई एवं विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने आंगनवाड़ी केन्द्र पहुंचकर बच्चों को दिये जा रहे भोजन व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा स्वयं भोजन चखकर आवश्यक निर्देश दिये।

इस अवसर पर श्रीमती सरोज राजपूत, अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय, जिला पंचायत सीईओ श्री नवीत कुमार धुर्वे सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!