ताज़ा ख़बरें

एसपी मनोहर सिंह मण्डलोई के निर्देशन में नशे पर सख्त प्रहार, अवैध गांजा फ़सल जप्त आरोपी गिरफतार

  • टीकमगढ़ जिला रिपोर्टर सुरेश कुमार चौधरी

 

* SP श्री मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में नशे पर सख्त प्रहार: अवैध गांजा फसल जप्त,आरोपी गिरफ्तार*

 

* पलेरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: खेत में उगाए गए 89 गांजे के पौधे, (63.67 किलो गांजा )जब्त, एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई*

 

* पुलिस टीम ने रेड कार्रवाई में ₹25 हजार मूल्य का अवैध मादक पदार्थ किया जब्त*

 

प्रदेश स्तर पर संचालित नशा विरोधी अभियान के अंतर्गत *पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई* के निर्देशन में जिलेभर में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

 

इसी क्रम में *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह* एवं *अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जतारा श्री अभिषेक गौतम* के पर्यवेक्षण में थाना पलेरा पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

 

दिनांक 02 मई 2026 को मुखबिर सूचना के आधार पर थाना पलेरा पुलिस टीम द्वारा ग्राम गड़ारी स्थित खेत में विधिवत रेड कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान आरोपी *दशरथ कुशवाहा पिता जयराम कुशवाहा, निवासी ग्राम गड़ारी थाना पलेरा जिला टीकमगढ़* के खेत से अवैध रूप से उगाए गए *89 गांजा (मादक पदार्थ) के पौधे* बरामद किए गए, जिनका कुल वजन *63.67 किलोग्राम* एवं अनुमानित कीमत लगभग *₹25,000/-* आंकी गई।

 

आरोपी के विरुद्ध *अपराध क्रमांक 172/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट* के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा माननीय न्यायालय जतारा में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया।

 

इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी पलेरा निरीक्षक प्रीति भार्गव के नेतृत्व में उनि एनडी कोदर,सउनि फूलचन्द्र बौद्ध,प्रआर 435 देवेन्द्र सिंह, प्रआर रमाशंकर कुशवाहा,प्रआर बालकिशन श्रीवास, प्रआर मनमोहन रैदास, प्रआर रामकिशन अनुरागी, प्रआर ग्यासी यादव,प्रआर ध्रुव पटैरिया,प्रआर मनोज कुमार,आर.रामप्रकाश,आर ललित कुशवाहा,आर हरीश यादव,आर लोकेन्द्र रावत,आर प्रवेन्द्र पटेल,आर अजय अहिरवार,आर ज्ञानसिंह सेंगर,आर नरेन्द्र पटेल,आर रामकृष्ण कुर्मी,आर लक्ष्मन पटेल,आर गोविन्द पटेल,आर.कुल्दीप चतुर्वेदी,आर.सुनील,आर बृजेन्द्र कुमार,आर.शुभम दीक्षित,आर दीपक मिश्रा चा.आर.सुमित दुवे की सराहनीय भूमिका रही ।

 

*नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस*

टीकमगढ़ पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि समाज को नशामुक्त बनाने हेतु सख्त कार्रवाई के साथ-साथ जनजागरूकता भी निरंतर जारी रहेगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!