ताज़ा ख़बरें

एसपी मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व में महिला सुरक्षा अभियान को मिली नई गति

जिला रिपोर्टर सुरेश कुमार चौधरी टीकमगढ़

 

*एसपी श्री मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व में महिला सुरक्षा अभियान को मिली नई गति*

 

*जागरूकता अभियानों से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास और सुरक्षा बोध*

 

*पलेरा व मजना क्षेत्र में ‘भरोसा वर्ग’ के जरिए पुलिस-जन संवाद से सुदृढ़ हुआ विश्वास*

 

टीकमगढ़। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को केंद्र में रखते हुए जिला पुलिस द्वारा *“महिला सुरक्षा–स्वतंत्रता–सम्मान”* अभियान के अंतर्गत संचालित *“भरोसा वर्ग”* कार्यक्रम लगातार प्रभावी परिणाम दे रहा है।

 

यह पहल महिलाओं के साथ सीधा संवाद स्थापित कर उन्हें जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो रही है। *SP श्री मनोहर सिंह मंडलोई* के मार्गदर्शन में चल रहे इस अभियान के तहत पुलिस टीमें गांव-गांव पहुंचकर महिलाओं एवं युवतियों से संवाद कर रही हैं। उन्हें उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं आत्मरक्षा के तरीकों के बारे में सरल और व्यावहारिक जानकारी दी जा रही है।

 

इसी क्रम में *दिनांक 29 अप्रेल 2026 को थाना पलेरा प्रभारी निरीक्षक प्रीति भार्गव द्वारा पुलिस टीम के साथ थाना क्षेत्र में एवं चौकी मजना की पुलिस टीम द्वारा चौकी के क्षेत्र के ग्राम* में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाओं एवं युवतियों ने भाग लेकर उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रमों में साइबर सुरक्षा, घरेलू हिंसा से संरक्षण, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग एवं आपातकालीन सहायता के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर 1090, 1930 एवं 112 की उपयोगिता समझाते हुए आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। इस पहल के माध्यम से अब तक जिले में 13,770 से अधिक महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया जा चुका है, जो इसकी व्यापक पहुंच और सकारात्मक प्रभाव को दर्शाता है। टीकमगढ़ पुलिस का यह प्रयास महिलाओं के बीच विश्वास, सुरक्षा और सम्मान की भावना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। भविष्य में भी इस प्रकार के जनजागरूकता अभियानों को निरंतर जारी रखा जाएगा, ताकि हर महिला स्वयं को सुरक्षित, सक्षम और सशक्त महसूस किया।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!