
जिला रिपोर्टर सुरेश कुमार चौधरी टीकमगढ़ 
SP श्री मनोहर सिंह मंडलोई के सख्त निर्देश पर फरार वारंटियों पर पुलिस का शिकंजा — विशेष अभियान में एक ही दिन में 09 स्थाई वारंटी गिरफ्तार
लंबे समय से फरार आरोपियों की गिरफ्तारी — दिगोड़ा पुलिस ने 5 वर्ष पुराने 02 वारंटी दबोचे
जिला टीकमगढ़ में पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में फरार एवं इनामी वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान सघन रूप से संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय मुखबिर तंत्र विकसित करने एवं तकनीकी संसाधनों का प्रभावी उपयोग करते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह कुशवाहा एवं एसडीओपी टीकमगढ़ श्री राहुल कटरे तथा एसडीओपी जतारा श्री अभिषेक गौतम के मार्गदर्शन में जिलेभर में पुलिस टीमों द्वारा निरंतर कार्रवाई की जा रही है।
थाना स्तर पर प्रभावी कार्रवाई
विशेष अभियान के अंतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्रों में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई—
▪️ थाना बड़ागांव द्वारा 02 स्थाई वारंटी गिरफ्तार
▪️ थाना जतारा द्वारा 02 स्थाई वारंटी गिरफ्तार
▪️ थाना कोतवाली द्वारा 01 स्थाई वारंटी गिरफ्तार
▪️ थाना पलेरा द्वारा 01 स्थाई वारंटी गिरफ्तार
▪️ चौकी बंधा द्वारा 01 स्थाई वारंटी गिरफ्तार
▪️ थाना दिगोड़ा द्वारा 02 स्थाई वारंटी गिरफ्तार
थाना दिगोड़ा की विशेष सफलता
थाना दिगोड़ा पुलिस द्वारा लगभग 05 वर्षों से फरार चल रहे स्थाई वारंटी करन आदिवासी एवं चन्दू आदिवासी को गिरफ्तार कर एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई। लंबे समय से फरार इन आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस की सतत प्रयासों एवं सक्रियता का परिणाम है।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी मनीष मिश्रा, प्र.आर. 322 आनंद सुडेले, आरक्षक 225 राघवेन्द्र लोधी, आरक्षक 197 अंकित साहू एवं आरक्षक 126 अजीत सिंह की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।
एक दिन में बड़ी सफलता
जिला पुलिस की सतत एवं समन्वित कार्रवाई के परिणामस्वरूप एक ही दिन में कुल 09 फरार स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई, जिससे अपराधियों में हड़कंप की स्थिति निर्मित हुई है।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस अभियान में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रविभूषण पाठक, थाना प्रभारी पलेरा निरीक्षक प्रीति भार्गव, थाना प्रभारी बड़ागांव उप निरीक्षक जयेन्द्र गोयल, थाना प्रभारी जतारा उप निरीक्षक एन.एस. ठाकुर, चौकी प्रभारी बंधा सहायक उपनिरीक्षक कन्हैया लाल अहिरवार सहित संबंधित थाना/चौकी स्टाफ की भूमिका सराहनीय रही।
अभियान रहेगा सतत जारी
टीकमगढ़ पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि फरार एवं इनामी अपराधियों के विरुद्ध यह विशेष अभियान निरंतर जारी रहेगा। कानून से बचने का प्रयास करने वाले आरोपियों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
टीकमगढ़ पुलिस — कानून व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्ध, अपराध के विरुद्ध सतत कार्रवाई

