
जिला रिपोर्टर सुरेश कुमार चौधरी टीकमगढ़
**मृतक आदिवासी परिवार की आर्थिक सहायता के लिए आगे आए हरिशंकर खटीक, परिवार को दिया हर संभव मदद व न्याय दिलाने का भरोसा ।*
टीकमगढ़।एक आदिवासी परिवार पर जब मुसीबतों का पहाड़ फूट पड़ा तो जतारा विधायक हरिशंकर खटीक ने आर्थिक मदद के लिए आगे आए और न्याय का भरोसा दिलाया। गांव दरदौरा के कछौरा ग्राम पंचायत थाना पलेरा अंतर्गत के रहने वाला एक आदिवासी परिवार मजदूरी कर पेट भरने के लिए बाहरी राज्य में गया था, जिसमें पिता ,पुत्र और पत्नी तीनों काशीराम पिता तिजू आदिवासी उम्र 45, अंगूरी पत्नी काशीराम आदिवासी उम्र 34 व विशाल पिता काशीराम आदिवासी उम्र 17 साथ में ंअपने धर दरदौरा आने के लिए निकले,वह 20 अप्रैल को सुबह 4:00 बजे अपने निवास आईएमपी बल्लभगढ़ से रेलवे स्टेशन बल्लभगढ़ जिला फरीदाबाद की ओर पैदल जा रहे थे इनके साथ दो लोग राजाराम व धनश्याम आदिवासी भी साथ में थे। रास्ते में चारावली रेड लाइट एरिया पर ऑटो पकड़ने के लिए प्लॉट नंबर 94 सेक्टर 68 के पास में मैन रोड निगम के केंद्रीय खाद प्रशिक्षण प्रयोगशाला int फरीदाबाद के गेट नंबर 1 के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार गाड़ी केन्टर ने लापरवाही से चलाते हुए उन्हें कुचल दिया, उन्हें तत्काल नजदीक सरकारी बल्लभगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उन्हें फरीदाबाद के लिए रेफर किया गया और ईलाज के दौरान तीनों पिता, पुत्र और पत्नी की दुखद मृत्यु हो गई वहीं अन्य एक राजाराम मजदूर को गंभीर पसली में चोटें आई हैं। इसकी रिपोर्ट सदर बल्लभगढ़ थाना जिला फरीदाबाद हरियाणा में लिखी गई, वहीं सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद तीनों मृतकों के शवों को उनके रिश्तेदार घनश्याम, राजाराम ,ऊषा को संपूर्ण कार्यवाही के बाद सौंपा गया ।जब इस धटना की खबर जतारा विधायक हरिशंकर खटीक को लगी तो उन्होंने तत्काल 30 हजार रुपए स्वंय से परिवार को आर्थिक सहायता के रूप में दिए, जनपद सीईओ पलेरा को विधायक हरिशंकर खटीक द्वारा निर्देशित किया गया जिससे तीनों मृतकों की अंत्येष्टि सहायता हेतु 15 हजार रुपए देने के निर्देश दिए। उनकी एक बेटी प्रियंका पिता काशीराम आदिवासी जो आठवीं में पढ़ती है उसके लिए उन्होंने बात कर महिला बाल विकास विभाग को निर्देशित किया मृतक की बेटी नाबालिक है जब तक बेटी 18 वर्ष की नहीं हो जाती तब तक मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना एवं स्पॉन्सरशिप योजना के माध्यम से हर महीने 4 हजार रुपए सहायता दिए जाने की बात कही और उन्होंने बेटी की मंशा के अनुसार अनुसूचित जनजाति छात्रावास में प्रवेश दिलाने हेतु तहसीलदार को निर्देशित किया।मृतक काशीराम एवं अंगूरी के नाम संबल योजना में नाम है जिससे संबल योजना के माध्यम से चार- चार लाख रुपए दिए जाने के निर्देश किए गए।वहीं जतारा विधायक हरिशंकर खटीक ने थाना आईएमटी सदर फरीदाबाद हरियाणा में थाना प्रभारी सत्यवीर सिंह से बात कर वाहन जब्त कर दोषियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की बात कर उन पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की, उन्होंने कहा कि न्यायालय से परिवार की आर्थिक सहायता के लिए क्लेम से अधिक सहायता राशि और न्याय के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। जतारा विधायक हरिशंकर खटीक ने आदिवासी परिवार से कहा कि इस दुख की घड़ी में वह उनके साथ हैं और वह न्याय दिलाने का पूरा भरोसा दिलाते हैं , जहां पर भी उनकी जरूरत रहेगी वह हमेशा परिवार के साथ तत्पर होकर खड़े हैं। इस दौरान कछौरा में उनके साथ में गणेश आदिवासी,गनेश गुप्ता, अरुण राजपूत ,रामनरेश, गोकुल कुशवाहा, काशीप्रसाद, राजेश,हरिराम आदिवासी, अरविंद कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे
।

