ताज़ा ख़बरें

एसपी मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व में तकनीकी प्रशिक्षण से उत्कृष्ट की ओर कदम

जिला रिपोर्टर सुरेश कुमार चौधरी टीकमगढ़

 

एसपी श्री मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व में तकनीकी प्रशिक्षण से उत्कृष्टता की ओर कदम

 

तकनीक आधारित विवेचना की ओर मजबूत कदम:—ई-विवेचना प्रशिक्षण से बढ़ी विवेचकों की दक्षता

 

सीसीटीएनएस रैंकिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन बनाए रखने हेतु सतत प्रयास

 

निरंतर कार्यशालाओं व तकनीकी प्रशिक्षण से सीसीटीएनएस में प्रदेश में टीकमगढ़ पुलिस की 4th स्थान पर मजबूत स्थिति

 

पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जिले में अनुसंधान कार्य को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से ई-विवेचना (e-Investigation) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह पहल पुलिस कार्यप्रणाली को आधुनिक तकनीकी मानकों के अनुरूप विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में आज दिनांक 05 अप्रेल 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं पुलिस कंट्रोल रूम में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया ,जिसमें जिला मुख्यालय पर पदस्थ सभी विवेचना अधिकारियों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को ई-विवेचना प्रणाली के माध्यम से प्रकरण पंजीयन, केस डायरी लेखन, डिजिटल साक्ष्यों के संकलन, दस्तावेजों के अपलोड, ऑनलाइन मॉनिटरिंग तथा न्यायालयीन प्रक्रियाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

 

SP श्री मनोहर सिंह मंडलोई ने प्रशिक्षण में शामिल विवेचकों को संबोधित करते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम न केवल विवेचना अधिकारियों की कार्यकुशलता बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा, बल्कि इससे अनुसंधान कार्य की गुणवत्ता में सुधार के साथ न्यायिक प्रक्रिया को भी गति मिलेगी।

 

प्रायोगिक प्रशिक्षण से बढ़ी तकनीकी समझ और कार्यकुशलता

 

प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों द्वारा शैक्षणिक सत्रों के साथ-साथ प्रायोगिक अभ्यास के माध्यम से अधिकारियों को ई-विवेचना पोर्टल पर कार्य करने की प्रक्रिया विस्तार से समझाई गई। इस अभ्यास से अधिकारियों की तकनीकी समझ विकसित हुई, जिससे वे भविष्य में प्रकरणों का अनुसंधान अधिक सटीक, त्वरित एवं व्यवस्थित रूप से कर सकेंगे।

 

गुणवत्तापूर्ण विवेचना और दोष सिद्धि दर बढ़ाने पर विशेष जोर

 

प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को यह संदेश दिया गया कि वर्तमान समय में तकनीक आधारित अनुसंधान प्रणाली अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है। अधिकारियों को ई-विवेचना प्रणाली का अधिकतम उपयोग करने, निरंतर अध्ययन के माध्यम से अपनी दक्षता बढ़ाने तथा प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया।

 

साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि विवेचना के दौरान उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों का समुचित संकलन एवं विश्लेषण किया जाए, जिससे न्यायालय में मजबूत साक्ष्य प्रस्तुत कर दोष सिद्धि दर में वृद्धि की जा सके।

 

सीसीटीएनएस रैंकिंग में मजबूती की दिशा में निरंतर प्रगति

 

जिले में लगातार तकनीकी उन्नयन एवं प्रशिक्षण कार्यशालाओं के आयोजन के परिणामस्वरूप टीकमगढ़ पुलिस ने सीसीटीएनएस रैंकिंग में प्रदेश स्तर पर चौथा स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि पुलिस बल की प्रतिबद्धता एवं तकनीकी दक्षता को दर्शाती है।

 

*लक्ष्य—प्रदेश में प्रथम स्थान, निरंतर प्रयास जारी*

 

जिले में पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु नियमित प्रशिक्षण, तकनीकी सुदृढ़ीकरण एवं ई-विवेचना प्रणाली के व्यापक उपयोग पर निरंतर बल दिया जा रहा है। लक्ष्य है कि इन प्रयासों के माध्यम से जिले को सीसीटीएनएस रैंकिंग में प्रदेश में प्रथम स्थान पर स्थापित किया जा सके।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!