जनप्रतिनिधियों और कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
छत्तीसगढ़ में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 108 संजीवनी एक्सप्रेस के तहत 375 नई एंबुलेंसों का लोकार्पण किया है, जिससे अब लोगों को तेजी से मेडिकल सहायता मिल सकेगी। जिसमें बालोद जिले को 15 नई एंबुलेंस की सौगात मिली है। इस पहल के तहत 14 बेसिक लाइफ सपोर्ट और 01 एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस शामिल हैं।
नई व्यवस्था के अनुसार अब शहरी क्षेत्रों में 15 मिनट के भीतर और ग्रामीण क्षेत्रों में 30 मिनट के भीतर एंबुलेंस उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। इससे दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले लोगों को भी समय पर इलाज मिल सकेगा। बेसिक लाइफ सपोर्ट और एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस में बीपी मॉनिटर, पल्स ऑक्सीमीटर, ईसीजी, ग्लूकोमीटर जैसी जांच सुविधाएं दी गई हैं। इसके अलावा ऑक्सीजन सपोर्ट, नेब्युलाइजेशन और अन्य जरूरी उपचार भी मौके पर ही उपलब्ध होंगे।
संयुक्त जिला कार्यालय बालोद में आज संजीवनी एक्सप्रेस की सभी वाहनों का आगमन हुआ। यहां जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री तोमन साहू, कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, नगर पालिका परिषद बालोद की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चैधरी, उपाध्यक्ष श्री कमलेश सोनी, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री कृष्णकांत पवार सहित मुख्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. जेएल उइके की उपस्थिति में सभी एंबुलेंस की विधिवत पूजा अर्चना कर झंडी दिखाकर जिले के सभी विकासखंड में रवाना किया गया।
एसपी मनोहर सिंह मंडलोई की सख्त पहल एलपीजी बुकिंग के नाम पर हो रहे आनलाईन फ्रांड से सावधान रहने की जिले वासियों से अपील
1 day ago
पुलिस अधीक्षक के मार्ग दर्शन में सम्मान और संवेदनाओं के साथ विदाई टीकमगढ़ पुलिस ने दी अनुभवी कर्मी को गरिमामयी विदाई
2 days ago
राजहरा प्रीमियर लीग : खेलबो राजहरा की ओर से सबसे भव्य रात्रिकालीन राजहरा प्रीमियर लीग का आयोजन , आगाज़ आज से क्रिकेट ग्राउंड में।
2 days ago
भाजपा के टीकमगढ़ ग्रामीण कुंडेश्वर बुडेरा व बड़ागांव धसान मंडल का भव्य हुआ पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण, कार्यकर्ता ने जानीं संगठन कि विचार धारा और अपना कर्त्तव्य बोध*
2 days ago
एसपी मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व में अवैध गतिविधियों पर सख्त प्रहार सतत कार्रवाई जारी
3 days ago
लखनऊ उत्तरप्रदेश। प्रयागराज साइबर थाने के इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह सस्पेंड। लखनऊ उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
3 days ago
लखनऊ उत्तरप्रदेश। गोरखपुर जिला जेल मे गैंगस्टर अंशिकां सिंह का डांस. महिला बंदियों में बनी चर्चा । लखनऊ उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
3 days ago
लखनऊ उत्तरप्रदेश। वाराणासी कोर्ट मे SHO का विवादित ब्यवहार .अभियोजन अधिकारी ने D CPसे की कार्रवाई की मांग। लखनऊ उत्तरप्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
3 days ago
नस एवं दर्द रोगी नेचुआ जलालपुर ( गोपालगंज) बिहार एकयुप्रेशर सेंटर में स्थायी इलाज संभव
3 days ago
गोपालगंज बिहार। नेपाल के अग्रवाल नस एवं दर्द से परेशान है तथा डा0 श्री प्रकाश बरनवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष एकयुप्रेशर काउंसिल नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार से इलाज कराने आए तथा अपने फीडबैक में जनता से कहा कि डा0 श्री प्रकाश बरनवाल द्बारा इलाज के प्रथम दिन ही मुझे 70% आराम हो गया।