
सुरेश कुमार चौधरी टीकमगढ़ मध्य प्रदेश

*डायल-112 की तत्परता से सड़क दुर्घटना में घायल बुजुर्ग को समय पर मिला उपचार*
पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ *श्री मनोहर सिंह मंडलोई* के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में टीकमगढ़ पुलिस द्वारा *जनसुरक्षा, मानवीय संवेदनशीलता एवं त्वरित सहायता* को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निरंतर कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के समस्त थाना प्रभारियों एवं डायल-112 इकाइयों को यह स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी आपात स्थिति में आम नागरिकों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाए तथा प्रत्येक कार्रवाई मानवीय दृष्टिकोण के साथ सुनिश्चित की जाए।
इसी संवेदनशील पुलिसिंग का परिचय देते हुए दिनांक *15 जनवरी 2026* को थाना *पलेरा* क्षेत्र में दो मोटरसाइकिलों की आपसी टक्कर की सूचना प्राप्त हुई, जिसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही थाना पलेरा में तैनात *डायल-112 वाहन* को तत्काल सहायता हेतु रवाना किया गया।
मौके पर पहुँचकर डायल-112 में पदस्थ *आरक्षक श्री सुरेन्द्र प्रजापति* एवं *पायलट श्री घनेन्द्र* द्वारा स्थिति का त्वरित आकलन करते हुए घायल बुजुर्ग व्यक्ति को *एफआरवी वाहन* से सुरक्षित रूप से शासकीय अस्पताल पलेरा पहुँचाया गया, जहाँ उनका उपचार प्रारंभ कराया गया। समय पर मिली इस सहायता से घायल व्यक्ति को आवश्यक चिकित्सकीय उपचार सुलभ हो सका।
टीकमगढ़ पुलिस की यह त्वरित एवं मानवीय कार्यवाही यह दर्शाती है कि पुलिस न केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रतिबद्ध है, बल्कि संकट की घड़ी में प्रत्येक नागरिक के जीवन एवं सुरक्षा के लिए संवेदनशील प्रहरी के रूप में सदैव तत्पर है।

