ताज़ा ख़बरें

जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम तिलाई स्थित धान मंडी परिसर में अव्यवस्थाओं और प्रभारी की मनमानी खुलकर सामने आ रही है।

ब्यूरो रिपोर्ट

जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम तिलाई स्थित धान मंडी परिसर में अव्यवस्थाओं और प्रभारी की मनमानी खुलकर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार मंडी में बुनियादी सुविधाओं का भारी अभाव है। न तो सीसीटीवी कैमरे छायादार व्यवस्था उपलब्ध और न ही पियजल की सुविधा जिससे किसानों को घंटों धूप में खड़े होकर परेशानी झेलनी पड़ रही है।इसके अलावा मंडी परिसर में धान चारों ओर बिखरा पड़ा है और फटे हुए बोरो में तौल किया जा रहा है। किसानों का आरोप है कि धान के तौल में भी गड़बड़ी की जा रही है, जिससे उन्हें सही वजन नहीं मिल पा रहा है।जब पत्रकारों ने इस संबंध में जानकारी लेने की कोशिश की तो मंडी प्रभारी द्वारा अभद्र व्यवहार करते हुए कहा गया कि वह किसी को भी कोई जानकारी नहीं देंगे। यहां तक भी उन्होंने कहा की मंडी परिसर में जो चाहे करू किसी अधिकारी का डर नहीं है।कलेक्टर के निर्देशों की खुली अवहेलना और अधिकारियों के प्रति ऐसी बयानबाजी से किसानों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!