जिले के डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के विभिन्न धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा धान खरीदी केन्द्रों में सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करनेे अधिकारियों को दिए निर्देश
मोहम्मद इमरान राजा खान – रिपोर्टर जिला ब्यूरो बालोद
कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के विभिन्न धान खरीदी केन्द्रों में पहुँचकर समर्थन मूल्य पर की जा रही धान खरीदी के कार्य का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने धान खरीदी केन्द्र भंवरमरा, रेंगाडबरी, मंगचुवा और डौण्डीलोहारा में आकस्मिक रूप से पहुँचकर, वहाँ चल रहे धान खरीदी के कार्य सहित संपूर्ण व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्र में धान बिक्री हेतु पहुँचे किसानों से धान खरीदी केन्द्रों में मिल रही सुविधाओं की जानकारी भी ली। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों, समिति प्रबंधकों तथा निगरानी दल में शामिल सभी अधिकारी-कर्मचारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि धान खरीदी केन्द्रों में केवल साफ-सुथरे एवं गुणवत्तायुक्त धान की खरीदी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों, निगरानी दल में शामिल अधिकारी-कर्मचारियों तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को प्रतिदिन धान खरीदी केन्द्र में अनिवार्य रूप से संपूर्ण व्यवस्था की माॅनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक, एसडीएम श्री शिवनाथ बघेल, डिप्टी कलेक्टर श्री आशीष पेंद्रो, उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं श्री आरके राठिया सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं कृषकगण उपस्थित थे।
कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने अधिकारियों के साथ धान खरीदी केन्द्रों में पहुँचकर किसानों द्वारा बिक्री हेतु लाए गए धान का सूक्ष्मता से परीक्षण किया। इस मौके पर अधिकारियों द्वारा किसानों द्वारा लाए गए धान का नमी मापक यंत्र के माध्यम से धान का आर्द्रता परीक्षण भी किया गया। कलेक्टर ने किसानों को केवल साफ-सुथरा एवं गुणवत्तायुक्त धान को ही बिक्री हेतु खरीदी केन्द्रों में लाने की समझाईश दी। उन्होंने धान खरीदी केन्द्रों में अब तक जारी किए गए टोकन एवं गेटपास के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आॅफलाईन माध्यम से प्राथमिकता के साथ अति वृद्ध, निरक्षर एवं किसानों के पास स्मार्ट फोन उपलब्ध नही होने पर ही उनका टोकन जारी किया जाए। कलेक्टर ने धान की गुणवत्ता बनाए रखने उसकी साफ-सफाई कराने तथा गेट पर ही धान की गुणवत्ता की जांच करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने धान खरीदी केन्द्र भंवरमरा में विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने वहाँ धान का नमी माप कराया तथा गुणवत्तायुक्त धान खरीदी करने की बात कही। उन्होंने कहा कि किसानों द्वारा लाए जा रहे धान साफ-सुथरे हो। निर्धारित मात्रा में ही धान की तौलाई करें। इसके लिए उन्होंने निगरानी समिति के सदस्यों को समय-समय पर जाँच करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने धान के रकबे, किसानों की संख्या, एग्रीस्टेक पंजीयन तथा अब तक धान विक्रय कर चुके किसानों की संख्या की जानकारी मिली। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने धान खरीदी केन्द्र रेंगाडबरी में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान स्टेकिंग और तौलाई की व्यवस्था व्यवस्थित मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने वहाँ धान विक्रय हेतु पहुँचने वाले शत प्रतिशत किसानों का गेटपास जारी करने तथा किसानों द्वारा लाए गए धान की गुणवत्ता देखने के पश्चात ही खरीदी करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि धान विक्रय कर चुके किसानों का रकबा समर्पण भी तत्काल सुनिश्चित करें। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने धान खरीदी केन्द्र मंगचुवा में तथा धान खरीदी केन्द्र डौण्डीलोहारा में भी आकस्मिक रूप से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने वहाँ किसानों से चर्चा कर खरीदी केन्द्र में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। किसानों ने बताया कि धान खरीदी केन्द्र में पेयजल, शौचालय, बैठक आदि की व्यवस्था बहुत अच्छी है। केन्द्र में पर्याप्त मात्रा में बारदाना, हमाल, तौलाई हेतु तौल मशीन आदि सुविधाएं उपलब्ध है। उन्होेंने वहाँ टोकन, गेट पास, एग्रीस्टेक पंजीयन आदि के संबंध में भी विस्तृत जानकारी ली तथा सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
हाई स्कूल एवं हायर सेकण्डरी बोर्ड परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों एवं पालकों के समस्याओं के निराकरण हेतु ‘हेल्पलाईन 2026’ का किया जाएगा संचालन ।
1 day ago
*पूर्व संसदीय सचिव गुरु जी रामजीलाल उईके के अथक प्रयास से मिलेगी राहत आएगी दुर्घटना में कमी है*
1 day ago
दल्ली राजहरा के लोडिंग क्वार्टर में ‘रंग लहर खल्लारी’ की धूम, रिकॉर्डिंग डांस ने जीता लोगों का दिल
1 day ago
उत्तर प्रदेश के जालौन में यूपी पुलिस का एक शर्मनाक चेहरा सामने आया है
1 day ago
सेंट्रल बैंक महराजगंज के पास सड़क पर जलजमाव से परेशानी बढ़ी
1 day ago
लखनऊ उत्तरप्रदेश। जिसके निर्देश पर पुलिस सुरेन्द्र साहनी को नदी मे लाश ढुढने ले गयी उसके विरुद्ध हो गया हत्या का मुक़दमा संवेदनहीनता की हद कर दी बरहज पुलिस और प्रशासन ने । लखनऊ उत्तरप्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
1 day ago
गोपालगंज जिला की शान बान एवं आन है अमृता सागर
1 day ago
अमृता सागर एक उभरती, होनहार भारत की आन, बान एवं शान
3 days ago
गुणवत्ता अनुशासन और संवेदना सीलता का परिवार पर दिग विजय खत्री एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व पांच थानों को आईएसओ मान्यता
3 days ago
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विद्यार्थियों को तनाव मुक्त दिए टिप्स भाजपा नेता तिवारी स्थानीय विद्यार्थियों को लाइव सुनाया परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम