
कानपुर की निकली लुटेरी दुल्हन,10 खाते में निकला करोड़ों रुपए का ट्रांजैक्शन.
कानपुर उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश के कानपुर में लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार किया गया है। उसपर दो बैंक मैनेजर और दो सब-इंस्पेक्टर से शादी करने और करोड़ों की ठगी करने का आरोप है। लुटेरी दुल्हन के 10 खातों में 8 करोड़ रुपये से ज्यादा के ट्रांजेक्शन मिले हैं।पुलिस के अनुसार, दिव्यांशी (लुटेरी दुल्हन) का तरीका बेहद शातिराना था। वह पहले शादी का झांसा देकर या प्रेमजाल बिछाकर पीड़ितों के साथ शारीरिक संबंध बनाती थी, फिर रेप या छेड़खानी का फर्जी मुकदमा दर्ज करवाकर भारी रकम वसूलती थी। कोर्ट में ट्रायल के दौरान बयान पलटकर मुकदमा वापस ले लेती थी और समझौता कर लेती थी।

