
ब्यूरो रिपोर्ट..अनुराग तिवारी
बांदा. थाना देहातकोवाली क्षेत्र के गुरेह गांव के पास ददरीया कस्बा बबेरू से आ रही प्राइवेट बस अचानाक पलट गई जिससे यात्रियों 12 यात्री घायल हो गए जिनको जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया l अपर पुलिस अधीक्षक व सहायक पुलिस अधीक्षक,CO सदर मेविस टॉक साथ ही मुख्य चिकित्साधिकारी क्रांति कुमार ने अस्पताल का निरिक्षण किया l
अस्पताल में कुल 12 घायल इलाज कराने के आए l
जब की वहीं घटना में तीन महीने का बच्चा मां की गोद में था मां सहित खंती में जा गिरा जिससे राहगीरों ने निकाल कर बच्चे की जिंदगी बचाई l वहीं अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने अस्पताल से परिवाहन को फोन करते हुए बस दुर्घटना की जांच कर जानकारी उपलब्ध करने के लिए निर्देश दिए l वहीं परिवहन एवं यातायात पुलिस द्वारा वाहनों की सघन चेकिंग के तहत अभियान के तहत कुल 147 वाहनों चालान किया गया l घटना में कृष्णा (1 महीने) पुत्र अनिल, अंशिका (6 वर्ष) पुत्री अनिल,शांति (25 वर्ष) पत्नी अनिल निवासी मुरवल पल्हरी,संजना (19 वर्ष) पुत्री छेदीलाल,सुनीता (40 वर्ष) पत्नी छेदालाल,कान्हा विश्वकर्मा (8 वर्ष) पुत्र सुशील निवासी कानपुर नगर,जय गोपाल (68 वर्ष) पुत्र राम प्रताप निवासी ग्राम तरायां थाना बबेरू, सतीश (18 वर्ष) पुत्र कमलेश निवासी ग्राम पखरौली थाना बबेरू,मुन्नीलाल (49 वर्ष) पुत्र कैलाश निवासी मुरवल पल्हरी थाना बिसंडा,प्रिंस (16 वर्ष) पुत्र शिव शरण निवासी ग्राम कलेक्टर पुरवा थाना देहात कोतवाली, गायत्री देवी (30 वर्ष) पत्नी राम सहाय निवासी अच्छाह थाना बबेरू,किरण (46 वर्ष) पत्नी राममिलन,प्रियंका (25 वर्ष) पुत्री राममिलन निवासी बबेरू दुर्घटना में घायल हुए l पुलिस द्वारा जांच कर दुर्घटना का कारण पता लगाया जा रहा है l

