जिले के समितियों में शिविर का आयोजन कर एग्रीस्टैक पोर्टल में शेष किसानों का किया जा रहा है पंजीयन कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में शत प्रतिशत किसानों का पंजीयन सुनिश्चित कराने समिति स्तर पर शिविर का हो रहा आयोजन
जिले के समितियों में शिविर का आयोजन कर एग्रीस्टैक पोर्टल में शेष किसानों का किया जा रहा है पंजीयन कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में शत प्रतिशत किसानों का पंजीयन सुनिश्चित कराने समिति स्तर पर शिविर का हो रहा आयोजन
देश 24 लाइव न्यूज रिपोर्टर – राजा खान जिला ब्यूरों बालोद
बालोद, 27 अक्टूबर 2025 बालोद जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न कराने एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन कराने हेतु शेष रह गए किसानों का पंजीयन का कार्य निरंतर जारी है। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले के सभी सहकारी समितियों में शिविर का आयोजन कर शेष सभी कृषकों का एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन सुनिश्चित कराया जा रहा है। शिविर में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के ऐसे किसान जो एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीकृत है किंतु एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन हेतु शेष रह गए है, समिति स्तरीय शिविरो में ऐसे सभी कृषकों का एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन किया जा रहा है। इसके साथ ही ऐसे कृषक जो एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीकृत है किंतु उनका व्यक्तिगत जानकारी अप्राप्त है शिविरों में ऐसे सभी कृषकों की जानकारी एग्रीस्टेक पोर्टल में अद्यतन भी किया जा रहा है। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा के निर्देशानुसार बालोद जिले में राजस्व, सहकारिता एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन कराने हेतु शेष रह गए शत प्रतिशत कृषकों का पंजीयन सुनिश्चित कराने हेतु मुस्तैदी से कार्य किया जा रहा है।
जिससे कि जिले के सभी कृषकों को वास्तविक रकबे के आधार पर वास्तविक धान की खरीदी सुनिश्चित हो सके। इसके साथ ही जिले का कोई भी पात्र कृषक धान खरीदी योजना का समुचित लाभ लेने से वंचित न रहे। इसके अंतर्गत आज 27 अक्टूबर को जिले के सहकारी समिति पाररास, तरौद और मालीघोरी सहित अन्य सहकारी समितियों में राजस्व एवं सहकारिता विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन कराने हेतु शेष रह गए कृषकों का कराए जा रहे पंजीयन के कार्य का निरीक्षण कर मौके पर उपस्थित किसानों को एग्रीस्टेक पोर्टल में किसानों के पंजीयन के महत्व एवं उद्देश्यों के संबंध में आवश्यक जानकारी भी दी गई। एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन हेतु किसान संबंधित सहकारी समितियों के अलावा ग्राहक सेवा केन्द्रों में पहुँचकर अपना पंजीयन करा सकते हैं। इसके साथ ही एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीकृत ऐसे किसान जिनका व्यक्तिगत जानकारी अप्राप्त है वे सहकारी समितियों में आयोजित शिविरों में उपस्थित होकर अपना व्यक्तिगत जानकारी अद्यतन करा सकते हैं।
टीकमगढ़ शनिवार कांग्रेस शाम ने अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी और उज्जैन जमीन घोटाला के विरोध प्रदर्शन
4 days ago
जामा मस्जिद दल्ली राजहरा में पढ़ाई गई नमाज़-ए-आशुरा के बाद देश में खुशहाली और भाईचारे के लिए उठे हजारों हाथ
4 days ago
केकड़ी में निर्जला एकादशी पर उमड़ा भक्तों का सैलाब
4 days ago
केकड़ी में नवनिर्मित रामद्वारे का भव्य उद्घाटन 2 जुलाई को होगा
4 days ago
गोपालगंज बिहार। नयें जिला पदाधिकारी ने गोपालगंज में आज जिले की कमान संभाली
5 days ago
गोपालगंज बिहार। प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्बारा निर्मित बाबाधाम पर गीत का आज लोकार्पण प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट के पुष्पा रानी बरनवाल , सुधा तिवारी, पंकज त्रिपाठी एवं दीपक राय करतें हुए जनमानस को समर्पित किया। प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट की पहली प्रस्तुति अवश्य आप सभी को पसंद आएगी। गीत का स्वर पंकज त्रिपाठी एवं दीपक राय की है तथा रिकाडिंग डेस्टिनी स्टूडियो में हुआ है। नेचुआ जलालपुर की पहली प्रस्तुत भोले नाथ का गीत पर सुधा तिवारी ने कहा कि हमलोग का प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर का प्रथम प्रयास है तथा डाकयूमेंटी फिल्म के क्षेत्र में 10 डाकयूमेंटी फिल्म बिहार फिल्म निगम से सुटिंग अनुमति प्राप्त कर बिहार में नंबर एन पर है।
5 days ago
बल्देवगढ शराब दुकान पर एक बार फिर गम्भीर आरोप गांव गांव भेजी जा रही अवैध शराब। जुम्मे दारों पर नहीं हो रहा सुर्खियों का असर।
7 days ago
गोपालगंज बिहार। इंडियन डाकयूमेंटी फिल्म एवं प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्बारा निर्मित महाराजा अहिबरन डाकयूमेंटी फिल्म का लोकार्पण निर्माता पुष्पा रानी बरनवाल एवं सह निर्माता सुधा तिवारी ने किया।
7 days ago
गोपालगंज बिहार। प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्बारा छठ पर्व भोजपुरी डाकयूमेंटी फिल्म का निर्माण जूलाई 2026 में किया जा रहा है जिसमें काम करने के इच्छुक स्थानीय कलाकार पुरुष महिला लडका लड़की 30.6.26 तक whatsApp 9934969232 पर अपना बायोडाटा भेजें।
1 week ago
टीकमगढ़ हॉस्पिटल रोड़ पर भीषण जाम एम्बुलेंस तड़पती फंसी रही