Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

नव दुर्गो में महिला सुरक्षा व कच्चे रास्ते ठीक कराने के लिए कांग्रेस ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

ब्यूरो रिपोर्ट.. अनुराग तिवारीकांग्रेस ने नवदुर्गो को देखते हुए जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन बांदा.शहर कांग्रेस कमेटी बांदा की अध्यक्ष अफसाना शाह ने जिलाधिकारी को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया कि शहर व जनपद में देवी पंडाल सजाए जा रहे हैं, नवदुर्गा त्योहार में देवी मंदिरों एवं देवी पंडालों में सबसे ज्यादा महिलाएं दर्शनार्थ जाएगी, शहर के मार्ग रास्ते पाक, साफ, सुथरे हों एवं आवश्यकतानुसार कलई पड़ी हो, एवं मार्गो में गंदे पानी का भराव न रहे इसे देखने की आवश्यकता है, सबसे ज्यादा महिलाओं को शहर के मोहल्ला शंकर नगर व आजाद नगर के रास्तों में पानी भराव के चलते परेशानी का सामना करना पड़ेगा, इसे दुरुस्त कराना आवश्यक है। देवी पूजन एवं देवी विसर्जन का कार्य सर्वाधिक भीड़ वाला होता है, नगर पालिका परिषद को निर्देश दिए जाएं की जहां भी मंदिरों तक पहुंचने के रास्तों में पानी का भराव हो उसे ठीक कराया जाए l पूरे जनपद में देवियों के पंडाल सजाए जा रहे हैं, महिलाएं देवी ढारने सुबह-सुबह निकलेंगी, भारी भीड़ मंदिरों में महिलाओं की एवं पुरुषों की भी रहेगी, सुरक्षा व्यवस्था ठीक से संभाले जाने हेतु भी निर्देश दिए जाएं, प्रतिदिन 9 दिन तक भारी भीड़ रहेगी, देर रात देवी पंडालों में दर्शन करने महिलाएं व पुरुष निकलेंगे, पुलिस विभाग की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाएगी इस सम्बन्ध में सुरक्षा व्यवस्था पूरी दुरुस्त रखे जाने हेतु निर्देश दिए जाएं।ज्ञापन कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष अफसाना शाह के साथ आरिफ निजामी, इस्लाम, डॉ के पी सेन, हरिशंकर बाजपेई, वीरेंद्र कुमार, वारिस अली आदि कांग्रेस जन साथ में रहे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!