
87 वर्षीय पूर्व प्रधान पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार
रिपोर्ट राजेश कुमार यादव
अयोध्या उत्तर प्रदेश
खंडासा थाना क्षेत्र के धरौली गांव में 27 जुलाई को 87 वर्षीय पूर्व प्रधान चंद्र मोहन श्रीवास्तव पर जानलेवा हमला हुआ था। इस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी आनंद द्विवेदी को गिरफ्तार कर लिया है। आनंद द्विवेदी पर आरोप है कि पूर्व प्रधान के घर में घुसकर गला दबा दिया था और उन्हें जान से मारने की कोशिश की थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भोर सुबह लगभग आठ बजे आनंद द्विवेदी को गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि बीती रात 87 वर्षीय पूर्व प्रधान चंद्र मोहन श्रीवास्तव पर आरोपी आनंद द्विवेदी ने घर में घुसकर जान से मारने का प्रयास किया था। बुजुर्ग के चिकने चिल्लाने पर अन्य परिवारों के सदस्य पहुंचे तो आरोपी भाग गया था जिस पर पूर्व प्रधान के पुत्र भानु प्रकाश श्रीवास्तव ने थाना खण्डासा पुलिस को दी गई शिकायत में बताया था कि पिता और बहू व बेटी के साथ घर पर रहते हैं। रात करीब 10:50 बजे गांव के आनंद द्विवेदी पुत्र जगत नारायण द्विवेदी के ने उनके पिता का गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया।जब परिवार की महिलाओं ने शोर मचाया तो आनंद द्विवेदी के पुत्र दिलीप कुमार द्विवेदी (राजू) भी वहां पहुंच गए। उन्होंने बिना कुछ जाने-समझे गालियां देना शुरू कर दीया और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद दोनों आरोपी वहां से भाग गए। भागते समय उन्होंने धमकी दी कि आज तो बच गए हो लेकिन तुम्हें मैं जान से मार दूंगा। जिसके बाद खंडासा पुलिस ने प्रार्थना पत्र का संज्ञान लेते हुए गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था थाना अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया आरोपी आनंद दुबे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

