Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

4 घंटे बाद ट्रेन कैंसिल, टिकट वापस नहीं लेने पर यात्रियों ने वहीं पर फाड़ कर फेंका

4 घंटे बाद ट्रेन कैंसिल, टिकट वापस नहीं लेने पर गुस्साये यात्रियों ने वहीं पर फाड़ कर फेंका

देश 24 लाइव न्यूज़ -राजा खान रिपोर्टर, जिला ब्यूरो बालोद

6.55 रविवार शाम बजे दल्लीराजहरा से दुर्ग जाने वाली डेमू ट्रेन इंजन में खराबी के कारण कैंसिल कर दी गई। यात्रियों को ट्रेन कैंसिल होने की जानकारी नहीं दी गई। लोग घंटों प्लेटफॉर्म पर ट्रेन के रवाना होने का इंतजार करते रहे। रात 10.45 बजे रेलवे ने कैंसलेशन की सूचना दी। ट्रेन रद्द होने की खबर लगते ही यात्रियों में काफी गुस्सा देखने को मिला। कई लोग स्टेशन में ही टिकट फाड़कर घर लौटे। कई लोग टिकट वापस करने गए, नहीं ली तो वहीं फेंक दी।
शनिवार को रक्षाबंधन त्योहार के बाद लोग घर और काम पर लौटने के लिए रविवार को स्टेशन पहुंचे
दल्लीराजहरा, दुर्ग जाने के लिए स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ रही।
थे। लोग ट्रेन की जानकारी लेने पूछताछ केंद्र पहुंचते रहे। वहां भी सही जानकारी नहीं मिली। लोग घंटों तक ट्रेन का इंतजार करते रहे। यात्रियों को चार घंटे बाद कैंसलेशन की सूचना दी गई। लोग नाराज होकर घर लौटने लगे। यात्रियों का
कहना था कि समय पर जानकारी मिलती तो बस पकड़कर दुर्ग चले जाते। देर रात होने के कारण कोई सुविधा नहीं थी। वैकल्पिक ट्रेन की व्यवस्था करनी चाहिए थी। रात में कुछ यात्रियों को टैक्सी लेकर दुर्ग के लिए रवाना होना पड़ा।

आधिकारिक जानकारी नहीं मिलने का बहाना
कई यात्री टिकट वापस करने काउंटर पहुंचे। लेकिन टिकट नहीं लिया गया। कहा गया कि जब तक ट्रेन कैंसिल की आधिकारिक जानकारी नहीं मिलेगी, टिकट वापस नहीं होगा। नाराज यात्रियों ने टिकट काउंटर पर फेंक दिए। यह ट्रेन रोज शाम 6.50 बजे दल्लीराजहरा से रवाना होकर रात 8.50 बजे दुर्ग पहुंचती है। फिर रात 9 बजे दुर्ग से चलकर 10.55 बजे दल्लीराजहरा लौटती है। दल्लीराजहय से ट्रेन कैंसिल होने के कारण दुर्ग से आने वाली ट्रेन भी रद्द करनी पड़ी। इससे दुर्ग से लौट रहे यात्रियों को भी परेशानी हुई।

ट्रेन के एक्सेल में खराबी आ गई थी: स्टेशन मास्टर
कुछ को दुर्ग से दूसरी ट्रेन पकड़कर दूसरे राज्य जाना था। वे भी इंतजार करते थक गए। सोमवार सुबह जब रायपुर जानी वाली ट्रेन पहुंची तो काफी भीड़ रही। लोगों को खड़े रहकर सफर करना पड़ा। वहीं दोपहर में ताड़ोकी आने आने वाली ट्रेन भी दो घंटे लेट से चली। दल्लीराजहरा के स्टेशन मास्टर राजेंद्र का कहना है कि ट्रेन के एक्सेल में खराबी आ गया था। जिसे सुधारने का काफी प्रयास किया गया। नहीं सुधरने पर ट्रेन को रद्द कर दिया गया था। सोमवार से नियमित ट्रेन चली।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!