Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

प्राकृतिक झरने का लुफ्त उठा रहे सैलानी

जिले के वनक्षेत्र का एकमात्र प्राकृतिक झरना वर्षा ऋतु में सबाब पर।सैंकड़ो की संख्या में पर्यटक झरने का लुफ्त उठा रहे।

हरदा(सन्दीप अग्रवाल)

हरदा जिला अंतर्गत टिमरनी विकासखंड की रहटगांव तहसील के वन क्षेत्र गोराखाल में बना प्राकृतिक झरना वर्षा ऋतु में शबाब पर ,रोजाना सैकड़ो की संख्या में सैलानी पर्यटक हरी-भरी वादी में बने झरने का लुफ्त उठा रहे पिकनिक मना रहे। वन विभाग के द्वारा सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं वहीं सैलानियों को आगाह किया जा रहा है, चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए है, सैलानियों से निवेदन किया जा रहा है कि गाइडलाइन का पालन करें, तो वही सैलानियों ने भी खुशी जाहिर करते हुए बताया कि हरदा जिले में यह एकमात्र झरना है। वन क्षेत्र गोराखाल सहित अन्य स्थानों पर भी छोटे छोटे झरने पहाड़ी नदियां कल-कल करती बह रही है।दूर दूर से लोग इस रमणीय स्थल पर पहुंच रहे है।क्षेत्रवासियों ने शासन से अपील की है कि इस स्थान को पर्यटन स्थल घोषित कर ओर अन्य विकास कार्य यहाँ कराए जाएं जिससे सैलानियों को सुविधा मिल सके।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!