
आकाशीय बिजली गिरने के चपेट में आए बेजुबान, 4 बकरियों की मौत
रिपोर्ट.. अनुराग तिवारी
बांदा. के विकास खण्ड बड़ोखर खुर्द अंतर्गत ग्राम पंचायत जारी में तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक गरीब मजदूर की चार बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब वह अपने घर से मवेशियों को चराने जंगल की ओर गया था। मजदूर राजकुमार ने बताया कि अचानक मौसम में बदलाव आने से तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली उसकी बकरियों के पास गिरी जिससे बकरियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई उसने कहा कि अपने परिवार का पालन-पोषण मेहनत मजदूरी से करता है l बकरियों से भी कुछ अर्थ कमा लेता था लेकिन अब वह आर्थिक रूप से पूरी तरह टूट गया ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित को आर्थिक सहायता दी जाए l

