Uncategorizedताज़ा ख़बरें

जिले में अब तक 470.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

 

इस साल अब तक पिछले साल से 253.6 फीसदी अधिक औसत वर्षा की गई रिकॉर्ड

 

कटनी – जिले में इस वर्ष रविवार 1 जून से शुक्रवार 11 जुलाई तक कुल 470.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले में सर्वाधिक औसत वर्षा इस साल स्लीमनाबाद तहसील में दर्ज की गई है, जहां अब तक 623.8 मिलीमीटर वर्षा हुई है।

 

जिले में इसी अवधि में बीते वर्ष कुल 133.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। इस प्रकार इस साल अब तक पिछले वर्ष की तुलना में 253.6 प्रतिशत अधिक औसत वर्षा हो चुकी है।

 

     अधीक्षक भू-अभिलेख हर्षवर्धन रामटेके ने बताया कि जिले में आलोच्य अवधि तक कटनी तहसील में 437.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। जबकि तहसील रीठी में 557.2 मिलीमीटर, बड़वारा तहसील में 400 मिलीमीटर, बरही तहसील में 362 मिलीमीटर और विजयराघवगढ़ तहसील में 477.7 मिलीमीटर, बहोरीबंद तहसील में कुल 466.9 मिलीमीटर एवं स्लीमनाबाद तहसील में 623.8 मिलीमीटर तथा ढीमरखेड़ा तहसील में 438.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!