
पीलीभीत। थाना माधोटांडा के अंतर्गत चित्तरपुर पुल के निकट रविवार शाम एक महिला का हरदोई ब्रांच नहर में शव उतराता मिला। जानकारी के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को नहर से बाहर निकलवाया गया।

महिला की पहचान नहीं हो सकी है। एसओ अचल कुमार ने बताया कि शव देख महिला की उम्र करीब 55 वर्ष प्रतीत हो रही है। शव की शिनाख्त के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।

