*टुंडी थाना क्षेत्र के तारटांड़ के युवक के लापता होने की 6 महीना पूर्व टुंडी थाने में की गई थी शिकायत, अचानक युवक की मौत की खबर पर टुंडी थाना पहुंचे सैकड़ों लोग*
*टुंडी / धनबाद* ( दीपक कुमार पाण्डेय ) दक्षिणी टुंडी थाना+ प्रखण्ड क्षेत्र के राजाभीठा पंचायत अंतर्गत तारटांड़ के एक युवक लालु महतो उम्र लगभग - 25 वर्ष, पिता- सखी चंद्र महतो की लापता होने की लिखित शिकायत परिजनों ने टुंडी थाना में दिसंबर 2023 में की थी। परिजनों ने बताया की दो युवक उसे चेन्नई दैनिक मजदूरी करने के लिए ले जाने की बात कह कर साथ ले थे। जिसके बाद लालु महतो से कोई संपर्क नहीं होने पर परिजनों ने टुंडी थाना में शिकायत की थी। 06 महीना बीत जाने के पश्चात भी टुंडी पुलिस के अनुसंधान के दौरान अभी तक युवक का पता नहीं लग पाया और अंततः टुंडी पुलिस द्वारा 20 जून को परिजनों को सूचना दी गई की उक्त युवक लालु महतो का चेन्नई में शव बरामद किया गया है। जिसके बाद परिजन एवं अन्य सैकड़ो ग्रामीण 21 जून शुक्रवार को टुंडी थाना पहुंचे और टुंडी पुलिस पर जांच एवं उक्त युवक की खोजबीन में रुचि नहीं लेने का आरोप लगाया। जिसे लेकर घंटो वार्ता होने के बाद प्रशासन की खर्चे पर टुंडी पुलिस और परिजन चेन्नई पहुंचकर शव की पहचान एवं डीएनए टेस्ट करवाकर शव को घर लाने पर तथा उक्त दोनों आरोपी युवक को 72 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने पर सहमति बनी और प्रशासन के द्वारा आश्वासन दिया गया। तभी परिजनों के साथ ग्रामीण वापस गांव लौटे। इस दौरान लालु महतो की पत्नी समेत दो छोटे-छोटे बच्चे और माता पिता टुंडी थाना में दहाड़ मारकर रो रहे थे। इस मौके पर मुख्य रूप से राजाभीठा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि निमाय सिंह, जेबीकेएसएस / जेएलकेएस केंद्रीय उपाध्यक्ष रविकांत मंडल, नीरज कुमार, शंकर महतो, प्रकाश महतो, गुलाब महतो,रूपलाल महतो, डालू राम महतो, भोलानाथ महतो, राजेश महतो,खगेश्वर चौधरी, बादल मंडल,भागीरथ महतो,अनिल महतो आदि मौजूद थे।
नर्मदापुरम में अखण्ड हिंदू वाहिनी ने किया जनसंपर्क , कार्यक्रम दी संगठन की जानकारी
3 days ago
समर कैंप 2026 स्कूल की तैयारी अभियान अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का प्रशिक्षण आयोजित
3 days ago
गोपालगंज बिहार। 33 वां राष्ट्रीय एकयुप्रेशर चिकित्सक सम्मेलन 26 म ई 26 एकयुप्रेशर दिवस डा0 चंद्रमा प्रसाद गुप्त की 105 वीं जयंती पर पुराना सचिवालय सभागार में एकयुप्रेशर काउंसिल, बिहार एकयुप्रेशर योग कालेज एवं स्वास्थ्य जागरूकता मिशन द्बारा होगा।
3 days ago
गोपालगंज बिहार। बिहार फिल्म निगम बिहार सरकार द्बारा सुटिंग अनुमति प्राप्त डाकयूमेंटी फिल्म ” गुरूद्वारा पटना की सुटिंग डा0 श्री प्रकाश बरनवाल प्रबंध निदेशक प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार के मार्गदर्शन में 25.5.26 को होगी। इस डाकयूमेंटी फिल्म में सहयोग करने के इच्छुक, काम करने के इच्छुक पुरुष, महिला कलाकार 24.5.26 को 9934969232 पर दिन के 10 बजे से दिन के 12 बजे तक संपर्क करने की कृपा करेंगे।
4 days ago
गोपालगंज बिहार। बिहार कला एवं संस्कृति बिभाग गोपालगंज जिला प्रशासन द्बारा आम्रपाली कलाकार प्रशिक्षण केंद्र गोपालगंज में बर्ष 6 के उपर बालक बालिकाओं को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।
1 week ago
सड़क हादसा: विवाह समारोह में शामिल युवक की दर्दनाक मौत
1 week ago
नागपुर में आयोजित “जलसंवाद” और “जलक्रांति” सम्मेलन में होंगी शामिल पद्मश्री शमशाद बेगम, जल संरक्षण पर होगा मंथन
1 week ago
वाहन इंधन खर्च को कम करने के लिए एक ही दिशा में जाने वाले अधिकारियों के लिए ‘वाहन पूलिंग’ की व्यवस्था की जाएगी
1 week ago
रुबात घोटाला NHRC ने सैफ अली खान की सबा सुल्तान के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच बैठाई। होटल कारोबारी सिकंदर हाफिज भी रडार पर मुख्य सचिव को दूसरा नोटिस
1 week ago
गोपालगंज बिहार। बिहार फिल्म निगम बिहार सरकार द्बारा प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार के बैनर तले डा0 श्री प्रकाश बरनवाल के मार्गदर्शन में 1- हथुआ राज2- बिहारी फेमस 22 व्यंजन 3- गुरुद्बारा पटना की सुटिंग अनुमति मिला