Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

उप विकास आयुक्त ने दीप प्रज्ज्वलित कर योग शिविर कार्यक्रम उदघाटन किया

इस मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे

 

vande bharat live tv news कैमूर बिहार से अफसार आलम की रिपोर्ट 

कैमुर भभुआ 

दिनांक 21/06/24 को उप विकास आयुक्त कैमूर के द्वारा दीप प्रज्वलन कर 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगा कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। जिसमें जिला स्तरीय कई पदाधिकारी सम्मिलित हुए।

 

 

* कैमूर जिला मुख्यालय के जग जीवन स्टेडियम में आज अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस के शुभ अवसर पर जिला गंगा समिति (डीजीसी )कैमूर एवं जिला प्रशासन के द्वारा योगा कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर भाग लेने वाले लोगों को योगा शिक्षक श्री विश्वजीत जायसवाल के द्वारा कई योगा का गुण सिखाए गया।

 

* इस कार्यक्रम में कैमूर जिला के विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिभागी एवं आमजन ने भाग लिया और योगा के गुण को सीखा।

 

* योगा कार्यक्रम में जिला के कई पदाधिकारी उपस्थित होकर कार्यक्रम में भाग लेने वाले युवा एवं युवतियों को योगा के संबंध में विस्तृत रूप से बताते हुए उन्हें योगा प्रति‌दिन करने के लिए प्रेरित किया। उप विकास आयुक्त महोदय द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को योगा के संबंध में विस्तार से बताते हुए कहा गया कि योगा करने से मनुष्य स्वस्थ रहता हैं। सभी लोग निश्चित रूप से प्रतिदिन योगा करें। जिससे तन और मन दोनों स्वस्थ रहेंगे ।

 

* जिला गंगा समिति द्वारा लोगों को स्वस्थ रहने एवं उनके जीवन में खुशी लाने के लिए कई बिंदुओं पर योगा से संबंधित प्रकाश डाला गया।

 

* मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

 

* इस अवसर पर जिला गंगा समिति द्वारा उपस्थित लोगों को टी-शर्ट ,टोपी ,मोमेनटो, सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात जिला गंगा समिति डीजीसी द्वारा प्रतिभागियों को इस कार्यक्रम में शिरकत करने पर जिला गंगा समिति डीजीसी द्वारा प्रमाण पत्र भी वितरण किया गया ।कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला गंगा समिति के भोलंटियर दद्दन यादव,संदीप सिंह, विवेक कुमार, सलामु आदि लोगों की सराहनीय भूमिका रही।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!