Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरें
Trending

यूपी बोर्ड मेधावियों को सम्मानित करने की तैयारी शुरू

शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट

यूपी बोर्ड मेधावियों को सम्मानित करने की तैयारी शुरू

लखनऊ । माध्यमिक शिक्षा विभाग जल्द ही बोर्ड मेधावियों सम्मानित करने के लिए मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन करेगा । इसमें हाईस्कूल व इंटर के 170 छात्रों को एक – एक लाख रुपये , एक – एक टैबलेट , प्रशस्ति पत्र व मेडल दिए जाएंगे । इसके लिए मुख्यमंत्री का कार्यक्रम जल्द निर्धारित किया जाएगा । इससे पहले विभाग ने अपने यहां सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं । विभाग के अनुसार पिछले साल की भांति लोक भवन आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के साथ ही राज्य स्तरीय छठीं से 10 वीं स्थान पाने वाले और जिला स्तर पर पहले 10 मेधावियों को भी सम्मानित किया जाएगा ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!