*आगरा में एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम शुरू हुआ योग सप्ताह पहले दिन कैबिनेट मंत्री ने किया योग ,21 जून को होगा मुख्य कार्यक्रम*—————–आगरा में एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को योग सप्ताह का शुभारंभ हुआ। पहले दिन कैबिनेट मंत्री, विधायक के साथ सामाजिक व सांस्कृतिक संगठनों के सदस्यों के अलावा बच्चों ने भी योग किया। 21 जून को योग स्वयं एवं समाज के लिए थीम पर कार्यक्रम का आयोजन स्टेडियम में ही किया जाएगा। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य थीं। विशिष्ट अतिथि विधायक डॉ. जीएस धर्मेश थे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए योग क्रियाओं का अभ्यास कर उन्हें दैनिक दिनचर्या में शामिल करना नितांत आवश्यक है। योग हमारी प्राचीन पद्धति है। आज पूरा विश्व इसका अनुसरण कर रहा है। विधायक जीएस धर्मेश ने कहा कि योग करने से व्यक्ति स्वस्थ रहता है, पूरी दुनिया में भारत ने योग के रूप में नई पहचान बनाई है। इस अवसर पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी श्री सुनील चंद्र जोशी,क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. सुधा महेंद्र सागर , जिला हौम्योपैथिक अधिकारी डॉ. प्रभात कुमार, चिकित्सक संघ अध्यक्ष डॉ. नवल सागर , रीना सिंह आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर आयुष विभाग के चिकित्सा अधिकारियों योग प्रशिक्षकों, कर्मचारियों तथा खेल कूद विभाग के अधिकारियों के साथ साथ सहयोगी संस्था क्रीड़ा भारती के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। योग वेलनेस एवं हेल्थ वेलनेस सेंटर्स के योग प्रशिक्षकों एवं योग सहायकों के साथ कप्तान सिंह राजपूत द्वारा कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार सभी लोगों को योगाभ्यास कराया गया।
शासन के निर्देशानुसार विभागों में पदोन्नति प्रक्रिया शुरू करने के लिए सभी विभाग आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश
7 days ago
पलेरा में प्रशासन का बड़ा एक्शन गोचर भूमि पर चला बुलडोजर,भारी पुलिस बल के साथ हटाया गया अवैध अतिक्रमण
1 week ago
टीकमगढ़ में जमीन प्लांट की रजिस्ट्री दरें बढ़ने पर राजनीतिक विरोध नियमों का हवाला देकर जताई आपत्ति
1 week ago
मोहनगढ़ थाना क्षेत्र स्थित कंचनपुरा घन्सू प्रजापति 60 वर्षीय दलित बुर्जुग को दबंगों असामाजिक तत्वों द्वारा पीट पीट कर हत्या एवं नाती आंख बहूं अस्पताल में।
1 week ago
गोपालगंज बिहार। डा0 श्री प्रकाश बरनवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष एकयुप्रेशर काउंसिल नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्बारा लिखित एकयुप्रेशर दर्शन पुस्तक का प्रकाशन शीघ्र
2 weeks ago
गुखरई पंचायत में भ्रष्टाचार की हद पुराने चबूतरे पर लीपापोती नया दिखाकर 1.40 लाख रुपए कि राशी हड़प ली
2 weeks ago
गोपालगंज बिहार । डाक्टर डे पर देश भर के सभी चिकित्सक समुदाय को डा0 श्री प्रकाश बरनवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष एकयुप्रेशर काउंसिल नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार ने मंगल कामनाएं करते हुए सभी डाक्टर को डाक्टर डे पर बधाई दी है।
2 weeks ago
बल्देवगढ जनपद पंचायत के गांव तमौरा में नल-जल योजना पिछले 3 महीने से बंद पड़ी। ग्रामीण पानी पीने के लिए तड़प रहे हैं। करोड़ों रुपए की राशि शोरूम रह गई योजना ग्रामीण
2 weeks ago
टीकमगढ़ नगर पालिका परिषद में जलदरो की वृद्धि जनता को बनी बोझ 260 रु स्थगित 150 रु लागू जलापूर्ति दूषित पेयजल सुधार कि उठीं मांग
2 weeks ago
डॉ वीरेंद्र कुमार ने कारी व जिला अध्यक्ष सरोज राजपूत ने बल्देवगढ में सुना मन की बात कार्यक्रम का 135 संस्करण श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पर की गई पुष्पांजलि