Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें
Trending

एसबीआई सेवा केन्द्र में लगी भीषण आग , 15 लाख का नुकसान 

जिला संवाददाता

‘ एसबीआई सेवा केन्द्र में लगी भीषण आग , 15 लाख का नुकसान

 

अलीगढ़ के थाना सासनी गेट इलाके के हाथरस अड्डा स्थित राजधानी कॉम्प्लेक्स के प्रथम तल पर एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र तथा कंप्यूटर सेंटर में भीषण आग लग गई । आग इतनी भयानक थी कि कुछ ही घंटे में दुकान के अंदर रखें दर्जन भर से अधिक कंप्यूटर फर्नीचर तथा अन्य सामान जलकर राख के ढेर में बदल गया । इतना ही नहीं बल्कि एल्युमिनियम के सेक्शन पूरी तरह से पिघल गए । छत का लेंटर भी गिरासू अवस्था में पहुंच गया । जानकारी के मुताबिक , राजधानी कॉम्प्लेक्स के प्रथम तल पर दुकान नंबर 33 में इंद्रपाल गुप्ता एक कंप्यूटर सेंटर तथा एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं । उन्होंने बताया कि वह रोजाना की तरह सामान्य रूप से दुकान को बंद करके गए थे । दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई । शनिवार तड़के उन्हें एक व्यक्ति ने फ़ोन पर सूचना दी कि आपकी दुकान में आग लग गई है । जब वह मोके पहुंचे तो दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में लगी थी । इंद्रपाल गुप्ता ने बताया कि दुकान के अंदर 20 कंप्यूटर , दो लैपटॉप , एक नोट गिनने की मशीन , प्रिंटर , दो एसी , दो इनवर्टर 4 बैटरा तथा लगभग 5 लाख रुपए कैश समेत दुकान का सारा फर्नीचर भी आग में जलकर राख हो गया । इसके अलावा एसबीआई कई पासबुक तथा एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र से संबंधित बहुत सारी फाइलें भी रखी हुई थी । दुकान मालिक इंद्रपाल गुप्ता गहरे सदमे में है । उनका कहना है कि उनके जीवन की पूरी पूंजी लगभग 15 लख रुपए का सामान जलकर राख हो चुका है । आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है । आशंका कि आग बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी होगी है ।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!