Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

ढ़ाकी रोड़ फ्लाईओवर लोगों के लिए बना सरदर्द

पठानकोट पंजाब — रिपोर्ट समीर गुप्ता ब्यूरो चीफ पठानकोट — पठानकोट स्थित ढ़ाकी रोड़ फ्लाईओवर के निर्माणकार्य में लगातार हो रही देरी के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां पर अक्सर जाम जैसी स्थिति बनी रहती है, यही मार्ग आगे जालंधर और जम्मू हाईवे से जुड़ता है। बता दें कि फ्लाईओवर कैंट रेलवे स्टेशन रेल फाटक के ऊपर से निकलेगा। निर्माण कार्य के लगातार विलंब के चलते और रेलवे फाटक बंद होने पर अक्सर लंबा जाम लगा रहता है — जिससे सब्जी मंडी और शहर की तरफ़ जाने वाले लोगों को भी परेशानी हो रही है। इलाका वासियों द्वारा प्रशासन से अपील है कि इस निर्माण कार्य को जल्द पूरा करवाया जाए। गौरतलब है कि इस फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पूर्व कांग्रेस विधायक अमित विज के कार्यकाल में लगभग पांच वर्ष पहले शुरू किया गया था।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!