
HIGHLIGHTS
- राज्य कर्मियों के मकान किराया भत्ता बढ़ा
- पटना में रहने वाले कर्मियों को मिलेगा वेतन का 20 प्रतिशत मकान भत्ता
- मनरेगा में जाब नही तो 100 दिन तक सरकार देगी बेरोजगारी भत्ता

राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Cabinet Meeting Decision राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के मकान किराया भत्ता में वृद्धि कर दी है। मकान किराया भत्ता को चार श्रेणी में बांटा गया है। पटना में रहने वाले कर्मचारियों को पहले मकान भत्ता के रूप में मूल वेतन का 16 प्रतिशत मिलता था। इन्हें अब 20 प्रतिशत भत्ता मिलेगा।
इसके अलावा, सरकार ने मनरेगा के तहत काम नहीं मिलने की अवस्था में श्रमिकों को बेरोजगारी भत्ता देने का प्रस्ताव भी स्वीकृत किया है। करीब तीन महीने बाद शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल बैठक में इन प्रस्तावों के साथ कुल 25 प्रस्ताव स्वीकृत किए गए।
अलग-अलग होगी मकान किराया भत्ता दर
मंत्रिमंडल की बैठक के बाद कैबिनेट के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने बताया कि मकान किराया भत्ता का चार श्रेणी में बांटा गया है। पटना के कर्मचारियों को वाई श्रेणी में रखते हुए वेतन का 20 प्रतिशत मकान भत्ता के रूप में दिया जाएगा। इन्हें पहले 16 प्रतिशत भत्ता मिलता था। जेड श्रेणी के शहरों को आठ प्रतिशत के स्थान पर 10 प्रतिश्त भत्ता देय होगा।
अवर्गीकृत शहरों में भत्ता दर अब छह प्रतिशत की बजाय साढ़े सात प्रतिशत और ग्रामीण क्षेत्रों में चार के स्थान पर पांच प्रतिशत होगी।
जेड श्रेणी में शामिल किए गए हैं प्रदेश के 32 शहर
जेड श्रेणी में शामिल हैं अररिया, आरा, औरंगाबाद, बगहा, बेगूसराय, बेतिया, भागलपुर, बिहार शरीफ, बक्सर, छपरा, दरभंगा, डिहरी, गया, गोपालगंज, हाजीपुर, जमालपुर, जमुई, जहानाबाद, कटिहार, किशनगंज, लखीसराय, मधुबनी, मोकामा, मोतिहारी, मुंगेर, मुजफ्पफरपुर, नवादा, पूर्णिया, सहरसा, समस्तीपुर, सासाराम, सीतामढ़ी, सिवान और सुपौल।
मनरेगा में मांगने पर काम नहीं तो मिलेगा बेरोजगारी भत्ता
मंत्रिमंडल ने मनरेगा योजना के तहत काम मांगने पर काम न मिलने की अवस्था में बेरोजगार श्रमिक को भरण पोषण के लिए बेरोजगारी भत्ता देने का प्रस्ताव स्वीकृत किया है। इसके लिए बिहार बेरोजगारी भत्ता नियमावली 2024 स्वीकृत की गई है।
मनरेगा के तहत काम मांगने पर 15 से 30 दिनों के अंदर काम देना होगा। काम नहीं मिलने पर संबंधित व्यक्ति को सरकार अगले सौ दिनों के लिए महंगाई भत्ता देगी। भत्ता के रूप में श्रमिक को पहले महीने में निर्धारित मजदूरी का एक चौथाई और इसके अगले महीने से मजदूरी का आधा हिस्सा दिया जाएगा।
अक्षर आंचल योजना संचालन के लिए 7.74 करोड़ स्वीकृत महादलित, दलित और अल्पसंख्यक अति पिछड़ा वर्ग अक्षर आंचल योजना के लिए सरकार ने 7.74 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान स्वीकृत किया है। इस राशि से 20 हजार टोला सेवक और 10 हजार तालीमी मरकज के शिक्षा सेवकों का वेतन भुगतान किया जाएगा। प्रदेश में 20 हजार टोला सेवक और 10 हजार तालीमी मरकज के शिक्षा सेवक हैं।
अब आम लोगों को ऑनलाइन मिलेंगे राजस्व दस्तावेज
मंत्रिमंडल ने आम लोगों की सहूलियत के लिए राजस्व दस्तावेज ऑनलाइन देने का प्रस्ताव स्वीकृत किया है। डॉ. एस. सिद्धार्थ ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा राजस्व दस्तावेज यथा राजस्व प्रशासन से जुड़े सभी पुराने न्यायिक आदेश, नक्शा, भू-अभिलेख न अन्य दस्तावेजों को स्कैन कर डिजिटल पटल पर संरक्षित किए जा रहे हैं। आवेदन करने पर संबंधित नागरिकों को पुराने परंपरागत तरीके के साथ-साथ नये तरीके यानी ऑनलाइन भी यह दस्तावेज उपलब्ध कराए जाएंगे।
अपर मुख्य सचिव ने बताया कि किसी भी प्रतिलिपि के लिए स्टांप शुल्क अभिलेखों के पृष्ठों के आधार पर निर्धारित होगा। यह यह राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा कार्यकारी आदेश के तहत तय होगा। इसका भुगतान भी विभाग द्वारा विकसित आनलाइन किया जा सकेगा।
डॉ. सिद्धार्थ के अनुसार डाटा सेंटर द्वारा निर्धारित शुल्क के साथ पंजीकृत आवेदन प्राप्त होने पर उसे संबंधित अधिकारी के पास भेजा जाएगा। वहां से अधिकारी डिजिटल हस्ताक्षर अंकित प्रति प्राप्त कर आवेदक को दो दिनों में उपलब्ध कराएंगे। साथ ही कंप्यूटर पर संधारित प्रेषण पंजी में आवेदन संख्या, आवेदक का नाम व प्रेषण की तिथि अंकित कर दी जाएगी।
Read Next
मजदूर दिवस विशेष : “मजदूरों का अपना अस्पतालः- दल्ली राजहरा का शहीद अस्पताल, जहां संघर्ष से जन्मी सेवा आज भी जिंदा है”
मजदुर दिवस विशेष : जिला बालोद के सरपंच की अनूठी पहल:- 5 गरीब मजदूरों को हवाई यात्रा से कराएंगी जगन्नाथ पुरी के दर्शन
बालोद : नाइट ड्यूटी से लौटे पुलिस आरक्षक ने की आत्महत्या, कारण अज्ञात
सम्मान और संवेदनाओं के साथ विदाई एसपी मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा सेवानिवृत्त एएसआई मुईन ख़ान को दी गरिमामय विदाई
एसपी मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व में महिला सुरक्षा अभियान को मिली नई गति
संभागायुक्त अनिल सुचारी ने जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत कार्यों का किया औचक निरीक्षण
गोपालगंज बिहार। एकयुप्रेशर एक भारतीय पद्धति है- डा0 श्री प्रकाश बरनवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष एकयुप्रेशर काउंसिल नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार www.drshriprakashbaranwal.com www.acupressurecouncil.com 9934969232
पटवारी संघ का फूटा गुस्सा नाक रगड़ कर बल्देवगढ़ तहसील में विरोध प्रदर्शन किया
गोपालगंज बिहार। जिला पदाधिकारी ने आम नागरिकों से की अपील
एसपी मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व में 2 दिवसीय मेगा काम्बिंग आपरेशन जिले में अपराधियों में हड़कंप
Related Articles

गोपालगंज बिहार। जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जनता दरबार लगाकर जन समस्याओं का निदान किया गया।

गोपालगंज बिहार। जिले के मठिया हरदो नेचुआ जलालपुर स्थित बरम बाबा मंदिर में लगा बिराट मेला, बरम बाबा को खीर भोजन चढाने आ रहें हैं बिहार, उतरप्रदेश, सहित नेपाल के श्रद्धालु। ज्ञातव्य हो बरम बाबा मंदिर का निर्माण संत रामवृक्ष भक्त ने कराया था जिसका जीणोद्बार डा0 श्री प्रकाश बरनवाल ने कराया है। आज सोमबार को पूजा अर्चना करते लक्ष्मी रानी, अनुप कुमार

एसपी मनोहर सिंह मंडलोई के सख्त निर्देश पर वारंटियों पर पुलिस का शिकंजा, विशेष अभियान में एक ही दिन में 09 स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार

एसपी मनोहर सिंह मंडलोई की संवेदनशील सोच का असर टीकमगढ़ पुलिस ने मासूम दो बच्चियों को स्नेह विश्वास और सुरक्षा के साथ परिजनों को सोपा

मुस्कान अभियान के तहत एसपी मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व में संवेदनशील पहल,03 गूमशुदा नाबालिग बालिकाओं को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

दल्ली राजहरा में 27 अप्रैल को गौ माता को सम्मान दिलाने समारोह, प्रथम चरण में होगी सम्पूर्ण नगर में भव्य रैली


