
रिपोर्ट: पंकज कुमार


कांठ जर्नलिस्ट एसोसिएशन पंजिकृत के अध्यक्ष आचार्य भावेश शर्मा की अध्यक्षता में एसोसिएशन के कार्यालय पर महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें संरक्षक संजय यादव, अध्यक्ष आचार्य भावेश शर्मा, उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए। बैठक में कहा गया कि संगठन का विस्तार किया जाए, ताकि भविष्य में संगठन को इसका लाभ पहुंच सके। बैठक के दौरान मतभेदों को
भुलाकर एक जुट होकर कार्य करने पर जोर दिया गया संगठन मंत्री शाकिर सैफी ने कहा कि संगठन का उद्देश्य सामाजिक कार्य और पत्रकारों के हितों की रक्षा करने का है। इससे कोई भी पदाधिकारी या सदस्य न भटके। इस अवसर पर पत्रकार अनिल शर्मा को फिर से संगठन में शामिल करते हुए संरक्षक बनाया गया। बैठक का संचालन महासचिव ओमकार सिंह विश्नोई ने किया।
इस दौरान वरिष्ठ संरक्षक सुशील कुमार, संरक्षक संजय यादव, संरक्षक अनिल शर्मा, अध्यक्ष आचार्य भावेश शर्मा, व्यवस्था प्रमुख नवदीप शर्मा, महासचिव ओमकार सिंह विश्नोई, उपाध्यक्ष देवेंद्र विश्नोई, कोषाध्यक्ष पंकज कुमार, संगठन मंत्री शाकिर सैफी, कार्यकारिणी सदस्य सत्यम वर्मा, दीपक कुमार आदि उपस्थित रहे।


