Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंमुरादाबाद

जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन अटल आवासीय विद्यालय का निरीक्षण

01 जुलाई से विद्यालय में प्रथम बैच का शिक्षण कार्य शुरू कराने के दिए निर्देश

मुरादाबाद, यूपी (पंकज कुमार) 

निर्माणाधीन अटल आवासीय विद्यालय का निरीक्षण करते जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह।
मंगलवार को जिलाधिकारी मुरादाबाद मानवेंद्र सिंह ने तहसील बिलारी क्षेत्र के गांव पीपली में बन रहे निर्माणाधीन अटल आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए हैं।
निर्माणाधीन अटल आवासीय विद्यालय में कराए गए कार्यों को देखते जिलाधिकारी।

 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर पाया कि अटल आवासीय विद्यालय में अकादमी ब्लाॅक, सीनियर गर्ल्स हॉस्टल, प्रिंसिपल आवास, कर्मचारी आवास टाइप 01 एवं 02 का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है और फाईनल टचिंग का कार्य प्रगति पर चल रहा है। उन्होंने 31 जुलाई तक छात्र हाॅस्टल, फैकल्टी रेजिडेंस टाइप 03, एसटीपी, वाटर टैंक का निर्माण कार्य पूर्ण कराने के निर्देश अधिशाशी अभियंता लोक निर्माण (भवन) को दिए निर्देश हैं। इसी के साथ जिलाधिकारी ने अटल आवासीय विद्यालय में 01 जुलाई 2024 से 360 छात्र और छात्राओं के प्रथम बैच का शिक्षण कार्य शुरू कराने के निर्देश भी दिए। 

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!