Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरेंबिहारबेतिया

जिला पार्षद लाल बाबू चौधरी समेत 2 अरेस्टः

बेतिया कोर्ट से जारी वारंट के बाद गिरफ्तारी, 7 साल पुराना है मामला

जिला पार्षद लाल बाबू चौधरी समेत 2 अरेस्ट।

बेतिया की श्रीनगर पुलिस ने छापेमारी कर जिला पार्षद लाल

बाबू चौघरी और उसके भाई रंजीत चौधरी को गिरफ्तार कर

जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि दोनों

की गिरफ्तारी उनके घर जगदंबापुर से की गई है।

जिला पार्षद और उनके भाई के खिलाफ प्रथम न्यायिक दंडाधिकारी स्वाति प्रियादर्शी के न्यायालय से वारंट निर्गत था। वारंट के आधार पर छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार किया गया है। यह मामला 7 वर्ष पहले भवानीपुर निवासी तेजा चौधरी के साथ मारपीट से जुड़ा है।

पीड़ित ने एफआईआर दर्ज कराई थी। मामला न्यायालय में चल रहा था। इसी मामले में न्यायालय ने वारंट निर्गत किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि जिप सदस्य व उनके भाई को शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

पॉस्को एक्ट का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर पुलिस ने छापेमारी कर पॉस्को एक्ट के एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी कोलहवा घाट निवासी साहेब मुखिया बताया गया है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि साहेब पर नाबालिग से दुष्कर्म व छेड़खानी करने का आरोप है।

उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। मामले में वह फरार चल रहा है। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी को शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!