शाजापुर, 05 जून 2024/ पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत के निर्देशन में यातायात पुलिस शाजापुर द्वारा माह – जून 2024 के लिए बिना हेलमेट दो पहिया वाहनों के विरुद्ध ‘हेलमेट पहनो’ विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं। जिसके अंतर्गत गत दिवस शाजापुर यातायात थाना प्रभारी श्री सौरभ शुक्ला द्वारा थाना यातायात से विशेष वाहन चेकिंग टीम बनायीं जाकर शहर आने जाने वाले-दो पहिया वाहनों की चेकिंग की गयी। मुख्यत: जिसमें दो पहिया वाहन चालक एवं पीछे बैठे वाहन सवार द्वारा बिना हेलमेट धारण किये दो पहिया वाहन चलाने पर वाहन चालको के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गयी।
थाना यातायात पुलिस द्वारा ट्रैफिक पॉइंट तिराहा, गांधी हाल तिराहा एवं दुपाडा तिराहा पर विशेष वाहन अभियान चलाते हुए लगभग 200 से अधिक वाहनों को चेक किया एवं शहर में संचालित दो-पहिया वाहनों को चेकिंग दौरान रोका जाकर उनके समस्त कागजातों की चेकिंग की गयी।
वाहन चेकिंग दौरान दो पहिया वाहन चालक द्वारा हेलमेट धारण नहीं किये जाने पर कुल 146 दो पहिया वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए कुल समन शुल्क राशि 61200 रूपये (इकसठ हज़ार दो सौ रूपये) वसूल किये गये हैं। नियम उलंघन करने वाले वाहन चालकों को यातायात थाना प्रभारी श्री सौरभ शुक्ला द्वारा यातायात नियमों के संबंध जानकारी प्रदान कर हमेशा अपनी एवं अपने परिवार की सुरक्षा के लिए हेलमेट धारण करने व यातायात नियमों के पालन करने की अपील की गई। उन्हें भविष्य में नियमों के प्रति सतर्कता बरतने एवं अपने परिजनों को भी यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किये जाने की अपील की गयी। जिन दो पहिया वाहन चालको द्वारा हेलमेट पहना गया, उनके उत्साहवर्धन के लिए उनको शाबाशी दी गयी और उनके साथ एक जागरूक जनता के प्रतिक स्वरुप सेल्फी ली गयी।
यातायात विभाग द्वारा की गई उक्त कार्यवाही में यातायात थाना प्रभारी श्री सौरभ शुक्ला के साथ यातायात थाने के सहायतार्थ सूबेदार श्री रविशंकर वर्मा, सूबेदार श्री सौरभ चौहान, सहायक उप निरीक्षक श्री अशोक दुबे, सहायक उप निरीक्षक श्री जितेन्द्र जाट, सहायक उप निरीक्षक श्री श्याम चौधरी, कार्य. प्रआर. श्री अमित जाट, आर. श्री निलेश भारती, आर. श्री धर्मेंद्र शर्मा, आर श्री गौरव, आर. श्री कमलेश, आर. श्री मनीष, सैनिक श्री गोपाल शर्मा उपस्थित थे।
एसपी मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व में युवा जोड़ो अभियान बल्देवगढ में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम ने युवाओं में बढ़ाया आत्मविश्वास और जागरूकता
4 days ago
दाबे खोखले खरगापुर नगर परिषद की लापरवाही से प्यासी पड़ी निशुल्क प्याऊ। राहगीरों कि सुध लेने वाला कोई नहीं कागजों भरपूर सप्लाई
4 days ago
नर्मदापुरम में अखण्ड हिंदू वाहिनी ने किया जनसंपर्क , कार्यक्रम दी संगठन की जानकारी
5 days ago
समर कैंप 2026 स्कूल की तैयारी अभियान अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का प्रशिक्षण आयोजित
5 days ago
गोपालगंज बिहार। 33 वां राष्ट्रीय एकयुप्रेशर चिकित्सक सम्मेलन 26 म ई 26 एकयुप्रेशर दिवस डा0 चंद्रमा प्रसाद गुप्त की 105 वीं जयंती पर पुराना सचिवालय सभागार में एकयुप्रेशर काउंसिल, बिहार एकयुप्रेशर योग कालेज एवं स्वास्थ्य जागरूकता मिशन द्बारा होगा।
6 days ago
गोपालगंज बिहार। बिहार फिल्म निगम बिहार सरकार द्बारा सुटिंग अनुमति प्राप्त डाकयूमेंटी फिल्म ” गुरूद्वारा पटना की सुटिंग डा0 श्री प्रकाश बरनवाल प्रबंध निदेशक प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार के मार्गदर्शन में 25.5.26 को होगी। इस डाकयूमेंटी फिल्म में सहयोग करने के इच्छुक, काम करने के इच्छुक पुरुष, महिला कलाकार 24.5.26 को 9934969232 पर दिन के 10 बजे से दिन के 12 बजे तक संपर्क करने की कृपा करेंगे।
6 days ago
गोपालगंज बिहार। बिहार कला एवं संस्कृति बिभाग गोपालगंज जिला प्रशासन द्बारा आम्रपाली कलाकार प्रशिक्षण केंद्र गोपालगंज में बर्ष 6 के उपर बालक बालिकाओं को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।
2 weeks ago
सड़क हादसा: विवाह समारोह में शामिल युवक की दर्दनाक मौत
2 weeks ago
नागपुर में आयोजित “जलसंवाद” और “जलक्रांति” सम्मेलन में होंगी शामिल पद्मश्री शमशाद बेगम, जल संरक्षण पर होगा मंथन
2 weeks ago
वाहन इंधन खर्च को कम करने के लिए एक ही दिशा में जाने वाले अधिकारियों के लिए ‘वाहन पूलिंग’ की व्यवस्था की जाएगी