शक्ति जिला नगर के श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 55 वें महाआरती में पंडित नीरज कृष्ण शास्त्री हुए शामिल
महाआरती ने अंचल में धार्मिक जागरण को लेकर दिया महत्वपूर्ण योगदान… अधिवक्ता चितरंजय पटेल
श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के 55 वें महाआरती पर पंडित धीरज कृष्ण शास्त्री (देहरादून), पुजारी बोतलदा मंदिर शामिल होकर हनुमान लला को इक्यावन दीपों की महाआरती समर्पित किया। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी ओम वैष्णव के आरती एवम् पूजन संपन्न कराया तो वहीं नारायण प्रसाद (कोंडके) मौर्य ने कार्यक्रम का संचालन किया तथा फोटोग्राफी अमित तंबोली किया ।
पश्चात महाआरती में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए पंडित नीरज कृष्ण शास्त्री ने कहा कि महाआरती में आज शामिल होना मेरे लिए परम सौभाग्य है क्योंकि कई जन्मों के पुण्य प्रताप से ऐसा अवसर मिलता हैं जिसके लिए श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार साधुवाद के पात्र हैं तो वहीं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बताया कि महाआरती का अंचल में धार्मिक जागरण को लेकर महती भूमिका अदा किया है सनातन संस्कृति संरक्षण एवम् उत्थान को लेकर महत्वपूर्ण योगदान है इस हेतुक श्री सिद्ध हनुमान परिवार का कार्य हैं।
आज प्रातः श्रृंगार लाखन नामदेव (ललित) तथा भोग आशीष रावत, सीता श्रीकांत शर्मा एवम् अमित तंबोली परिवार की ओर से चढ़ाया गया।
सिंदुराभिषेक पप्पू खर्रा, रामगोपाल देवांगन, विकास कुमार बरेठ, सावित्री यादव , खगेश्वर डडसेना, लयदीप नेताम तथा सुंदर काण्ड पाठ श्याम रावलानी, राजेश अग्रवाल, प्रथम शर्मा, गीतेश पांडे के द्वारा कराई गईं तो वहीं आयोजन को सफल बनाने में रविंद्र महाराज, गिरधर पटेल, महेंद्र गबेल,सोनू देवांगन,संतोष देवांगन, अरविंद देवांगन, वीरेंद्र देवांगन, पप्पू खर्रा आदि की सक्रिय सहभागिता रही।
गौरतलब है कि श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के 55 वें महाआरती में लोग भारी संख्या में शामिल होकर महाआरती के साथ हनुमान चालीसा का शांतिपूर्ण पाठ किया तो वहीं श्री सिद्ध हनुमान परिवार की संध्या, लिली, सुनीता, मनीषा, अनीता, सीता, शकुंतला आदि बहन दीप प्रज्जवलन में शामिल हुए।
पीएमश्री शासकीय प्राथमिक शाला आड़ेझर में समर कैंप का समापन !
3 days ago
गोपालगंज बिहार। शिक्षा बिभाग की समीक्षा बैठक जिला पदाधिकारी गोपालगंज पवन कुमार सिन्हा ने सभागार में की
3 days ago
गोपालगंज बिहार। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी को प्रबुद्ध समाज नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्बारा ” बिहार रत्न “2026 से अंलकृत किया गया है
4 days ago
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सागर जिले के केसली से करेंगे लाडली बहनों के खातों राशि अंतरित
4 days ago
गोपालगंज बिहार। श्री मिथिलेश तिवारी शिक्षा मंत्री बिहार को आज 13.6.26 को ” बिहार रत्न ” से अंलकृत किया गया
6 days ago
गोपालगंज बिहार। डा0 श्री प्रकाश बरनवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष एकयुप्रेशर काउंसिल नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार को मिला आत्मनिर्भर भारत गौरव सम्मान 2026
7 days ago
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना ने रेहड़ी पटरी विक्रेताओं को आत्मनिर्भरता वित्तीय सशक्तिकरण और सम्मानजनक आजीविका का नया आधार प्रदान किया डॉ वीरेंद्र कुमार
7 days ago
केवट समुदाय से आने वाले महेश केवट निर्विरोध कांग्रेस के प्रत्याशी फार्म निरस्त होने से राज्यसभा सांसद निर्वाचित होना बीजेपी बुन्देलखण्ड के लिए खुशखबरी , हरिशंकर खटीक
2 weeks ago
विश्व पर्यावरण दिवस पर शासकीय कंगला मांझी महाविद्यालय डौंडी में हुआ वृक्षारोपण
2 weeks ago
आज पर्यावरण दिवस के अवसर पर सांदीपनि प्राथमिक विद्यालय खरगापुर में वृक्षारोपण